• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • भारतीय विकेट कीपर Rishabh pant के ऐड को देखकर बोले हंसल मेहता, कला का मजाक ना बनाएं!

भारतीय विकेट-कीपर Rishabh pant के ऐड को देखकर बोले हंसल मेहता, कला का मजाक ना बनाएं!

Rishabh Pant Ad: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत अपने खेल से अधिक अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार मामला उनकी पर्सनल लाइफ का नहीं है बल्कि हाल ही उनके द्वारा किए गए ड्रीम 11 के एक विज्ञापन को लेकर हैं।

भारतीय विकेट-कीपर Rishabh pant के ऐड को देखकर बोले हंसल मेहता, कला का मजाक ना बनाएं!

ऋषभ पंत हाल ही में ड्रीम 11 के एक ऐड को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

ख़ास बातें
  • भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के ड्रीम 11 के ऐड से मचा बवाल
  • फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की
  • सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे अपमानजनक बताया है
विज्ञापन
Rishabh Pant Ad:  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत अपने खेल से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार मामला उनकी पर्सनल लाइफ का नहीं है बल्कि हाल ही उनके द्वारा किए गए ड्रीम 11 के एक विज्ञापन को लेकर हैं। ऋषभ अपने एक विज्ञापन को लेकर ही इस विवाद में फंस गए हैं। जिसके बाद हर कोई सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें कर रहा है। हाल ही फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

दरअसल, हुआ ये कि उन्होंने हाल ही एक एक एडवरटाइजमेंट किया है, जिसमें वो कहते दिखें कि, अगर मैं क्रिकेटर नहीं बनता तो...इसके बाद इस ऐड में उनकी एक संगीतकार के रूप में एंट्री होती है और वो स्टेज पर बहुत बुरा गाते हैं। जिसके बाद तुरंत ही वो वापस कहते नजर आते हैं कि- शुक्र है कि मैंने अपना सपना पूरा किया।
ऋषभ पंत अपने इस ऐड के बाद काफी लाइमलाइट में आ गए। कई लोगों ने इस ऐड पर आपत्ति जताते हुए इस बहुत अपमानजनक बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी ऐड पर कई लोग अपना गुस्सा निकालते नजर आए। फिल्ममेकर हंसल मेहता जो हमेशा देश के मसले पर अपनी राय रखते दिखते हैं। उन्होंने भी इस विज्ञापन पर अपनी असहमति जताई है। उन्होंने लिखा- ‘बहुत ही बे-हुदा और अपमानजनक विज्ञापन है। अपना प्रमोशन करो, लेकिन कला और कल्चर को नीचे गिरा कर नहीं। मैं इस ऐड को हटाने की मांग करता हूं। वहीं उनके इस ट्विट पर कई लोगों ने अपने अपने रिएक्शन दिए।

ऋषभ पंत के इस ऐड को लेकर कई लोगों ने इसे संगीत का अपनाम करना भी बताया है। इससे पहले भी ऋषभ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रोतेला के साथ लिंकअप की खबरों में थे। एक्ट्रेस अक्सर तस्वीरें शेयर करती थी, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब दोनों एक दूसरे को तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »