Animal Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की एनिमल ने तोड़ा 'पठान', 'गदर-2' का रिकॉर्ड! 64 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी ओपनर

फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबको चौंका गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2023 16:05 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है।
  • फिल्म को क्रिटिक्स की बहुत अच्छी रेटिंग नहीं मिली है।
  • फिल्म दो दिन पूरे होने के साथ ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी- अनुमान

एनिमल रणबीर कपूर के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

Animal Box Office Collection: रणबीर कूपर की मच अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया। अर्जुन रेड्डी के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म रणबीर कपूर के अलावा कई दिग्गज कलाकार नजर आए हैं जिनमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, दीप्ति दीमरी जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की, और दूसरे दिन का कलेक्शन कैसा रह सकता है आइए जानते हैं। 

Animal Box Office Collection Day 1: फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबको चौंका गया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। इसमें हिंदी भाषा में फिल्म ने 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तमिल में मूवी 9 करोड़ रुपये के लगभग कमाने में कामयाब रही। Sacnilk ने आंकडे़ जारी किए हैं जिससे पता चलता है कि फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। इसने पठान, गदर-2, टाइगर-3 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 
Advertisement

एनिमल ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ शाहरुख खान की 'पठान' (57 करोड़), सनी देओल की 'गदर-2' (40.10 करोड़) और सलमान खान की 'टाइगर-3' (44.50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। एनिमल रणबीर कपूर के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र, और 'संजू' उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर थीं। 

Animal Box Office Collection Day 2: इंडस्ट्री ट्रैकर फिल्म के दूसरे दिन की कमाई का अनुमान भी लगा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक Sacnilk के अनुसार फिल्म ने अब तक 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन दूसरे दिन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दो दिन पूरे होने के साथ ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स की बहुत अच्छी रेटिंग नहीं मिली है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन कहां तक जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.