Pushpa 2 Teaser : पुष्‍पा-2 के टीजर ने ‘उधेड़’ दिया इंटरनेट! 5 घंटे में 1 करोड़ व्‍यूज, सोशल मीडिया में छाए अल्‍लू अर्जुन

Pushpa 2 Teaser : मेकर्स ने अल्‍लू के बर्थडे पर ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज किया। 1 मिनट 8 सेकंड के वीडियो में सिर्फ और सिर्फ अल्‍लू का स्‍वैग दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Pushpa 2 का टीजर रिलीज हुआ
  • सोशल मीडिया में छाया फ‍िल्‍म का टीजर
  • यूट्यूब पर ही 1 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज

Pushpa 2 के टीजर में मेकर्स ने अल्‍लू का गेटअप एकदम बदल दिया है।

Photo Credit: @PushpaMovie

Pushpa 2 Teaser : अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2' (Pushpa 2 Teaser Youtube) का टीजर रिलीज हो गया है। साल 2021 में आई ‘पुष्पा' का दूसरा भाग 15 अगस्‍त 2024 को रिलीज होगा। सोमवार को आए टीजर ने इंटरनेट को ‘उधेड़' कर रख दिया है। सिर्फ यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के टीजर को 5 घंटे में एक करोड़ व्‍यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर अल्‍लू अर्जुन छा गए हैं। लोग उन्‍हें एवरग्रीन स्‍टार बता रहे हैं। मेकर्स ने अल्‍लू के बर्थडे पर ‘पुष्पा 2' का टीजर रिलीज किया। 1 मिनट 8 सेकंड के वीडियो में सिर्फ और सिर्फ अल्‍लू का स्‍वैग दिखाई दे रहा है।     

इस फ‍िल्‍म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फ‍िल्‍म में अल्‍लू के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल जैसे स्‍टार नजर आएंगे। पुष्‍पा ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 350 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार किया था। पहला पार्ट ऐसे मोड़ पर खत्‍म हुआ था, जहां से आगे की कहानी को देखने के लिए दर्शकों में उत्‍सुकता है। हालांकि ‘पुष्‍पा 2' के टीजर में मेकर्स ने कहानी को रिवील नहीं किया है। सिर्फ और सिर्फ अल्‍लू पर फोकस है, साड़ी पहने अल्‍लू पर…!  
Advertisement

Pushpa 2 के टीजर में मेकर्स ने अल्‍लू का गेटअप एकदम बदल दिया है। वह साड़ी और घुंघरू पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में लोग लिख रहे हैं कि यह अल्‍लू का अबतक का सबसे हटके लुक है। साड़ी पहनकर अल्‍लू अपने दुश्‍मनों से मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 



पुष्‍पा 2 के टीजर पर @HritikR09722041 ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर लिखा कि पुष्पा पार्ट 1 का बजट लगभग 230 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने टोटल कमाई लगभग 370 करोड़ रुपये की थी। पुष्पा साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। आज ही पुष्पा 2 का टीजर रिलीज हुआ है, टीजर देखकर लग रहा है की पुष्पा 2 रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी।
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुष्‍पा 2 के टीजर में जथारा सीक्वेंस को दिखाया गया है। इसे सम्माक्का सरलम्मा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक त्‍योहार है, जोकि हिंदू आदिवासी देवताओं के सम्मान स्‍वरूप मनाया जाता है और तेलंगाना में होता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.