Pushpa 2 Trailer : ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड! बना सबसे तेज 10 करोड़ व्‍यूज बटोरने वाला भारतीय ट्रेलर

सुकुमार के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म में वो सारे एलीमेंट नजर आ रहे हैं, जो एक भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर देखना चाहता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Pushpa 2 का ट्रेलर रिलीज, बनाया रिकॉर्ड
  • सबसे तेज 10 करोड़ व्‍यूज बटोरने वाला भारतीय ट्रेलर
  • 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म

ट्रेलर में अल्‍लू अर्जुन शुरू से अंत तक छाए हुए हैं।

Photo Credit: @PushpaMovie

Pushpa 2 Trailer : करीब 22 घंटे पहले पुष्‍पा 2 (Pushpa 2) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। पुष्‍पा 2 एक फ‍िल्‍म है। 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फ‍िल्‍म का पहला भाग तब आया था, जब देश लॉकडाउन और कोविड-19 की बंद‍िशें झेल रहा था। इस बार ऐसी कोई मजबूरी नहीं है। मेकर्स में भी यह जानते हैं। फ‍िल्‍म को बड़े बजट के साथ बनाया गया है और बहुत बड़े स्केल पर वर्ल्‍डवाइड रिलीज करने की तैयारी है। अल्‍लू अर्जुन ने दक्षिण से उत्तर, बिहार की राजधानी पटना में पहुंचकर फ‍िल्‍म का प्रमोशन किया है। दर्शकों ने भी फ‍िल्‍म के ट्रेलर को हाथोंहाथ लिया है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक हर ओर इसकी चर्चा है।  

खबर लिखे जाने तक Pushpa 2 के हिंदी ट्रेलर ने 40 मिलियन व्‍यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। फ‍िल्‍म का एक्‍स अकाउंट @PushpaMovie कहता है कि Pushpa 2 का ट्रेलर भारत का सबसे फास्‍ट ट्रेलर है, जिसने 100 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज हासिल कर ल‍िए हैं। 
 

सुकुमार के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म में वो सारे एलीमेंट नजर आ रहे हैं, जो एक भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर देखना चाहता है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फ‍िल्‍म में प्‍यार, इमोशंस, ऐक्‍शन, कहानी, किरदार सबने अपना बेस्‍ट देने की कोशिश की है। 2 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में भले ही रश्मिका मंदाना को ज्‍यादा फुटेज नहीं मिला, लेकिन अल्‍लू अर्जुन शुरू से अंत तक छाए हुए नजर आते हैं। जाहिर तौर पर यह उनकी ही फ‍िल्‍म है, लेकिन बाकी एलीमेंट्स जैसे, उनके दुश्‍मनों की ताकत कितनी है, यह भी दिखाया गया है। 



पुष्‍पा 2 के डायलॉग्‍स प्रभावित करने वाले दिखते हैं। जैसे- पुष्‍पा सुनकर फ्लावर समझ बैठे थे क्‍या? पुष्‍पा नेशनल नहीं इंटरनेशनल है। ऐसे संवादों ने सिनेमाहॉल जाकर फ‍िल्‍म देखने के लिए प्रेरित किया है। पहले भाग में जिस पुलिसवाले का रोल छोटा था, वह अब एक्‍सपेंड होता दिख रहा है। कहानी भी वहीं से शुरू होने की उम्‍मीद है, जहां से खत्‍म हुई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  3. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  4. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  5. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  6. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  7. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  8. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  9. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  10. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.