Pushpa 2 Advance Booking Day 1: Pushpa 2 का रिलीज से पहले रिकॉर्ड, 3.5 लाख पहुंची टिकट बिक्री, कमाए इतने करोड़

भारत में फिल्म एडवांस बुकिंग के माध्यम से अब तक 10.6 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • अभी तक फिल्म की 3.5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं।
  • एडवांस बुकिंग ट्रेड पंडितों को चौंका रही है।
  • फिल्म एडवांस बुकिंग के माध्यम से अब तक 10.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Pushpa 2 सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को दस्तक देने जा रही है।

Photo Credit: Sacnilk

Pushpa 2 Advance Booking Day 1: Allu Arjun स्टारर फिल्म पुष्पा 2: दि रूल (Pushpa 2: The Rule) रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर रही है। टिकट बुकिंग शुरू होने के एक दिन के भीतर ही फिल्म ने एडवांस टिकटों के माध्यम से रिकॉर्ड कमाई कर ली है। अभी तक फिल्म की 3.5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 

Pushpa 2: The Rule की एडवांस बुकिंग ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। अब तक बिके गए टिकटों की संख्या कह रही है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज दर्शकों में है। Sacnilk के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म के 353908 टिकट बिक चुके थे। यानी लगभग 3.6 लाख टिकट अब तक बिक चुके हैं। भारत में फिल्म एडवांस बुकिंग के माध्यम से अब तक 10.6 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। 

Pushpa 2 का इंतजार सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी बेसब्री से किया जा रहा है। यानी हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की Hindi 2D की बिक्री Telugu 2D से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बाहुबली-2 का रिकार्ड भी तोड़ देगी जिसकी 6.5 लाख टिकटें 2017 में बिकी थीं। फिल्म की रिलीज में अभी कई दिन बाकी हैं। और जिस तरह से इस फिल्म के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग हो रही है यह कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकती है। 

पुष्‍पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म बॉक्स ऑफिस बड़ा धमाका करने के मूड में लग रही है। फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को रिलीज किया गया था जो रिलीज होते ही दर्शकों के मन पर छा गया था। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.