• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • PS 1 एडवांस बुकिंग : 500 करोड़ के बजट वाली फ‍िल्‍म देखने को ‘क्रेजी’ हुए लोग, इस शहर में सुबह 4.30 बजे के शो भी हाउसफुल!

PS-1 एडवांस बुकिंग : 500 करोड़ के बजट वाली फ‍िल्‍म देखने को ‘क्रेजी’ हुए लोग, इस शहर में सुबह 4.30 बजे के शो भी हाउसफुल!

PS-1 : कई थिएटर्स ने फ‍िल्‍म के सुबह 5 बजे से भी पहले के शो खोलने का फैसला किया और चेन्‍नई में तो फ‍िल्‍म के सुबह 4.30 बजे के शो भी हाउसफुल हो चुके हैं।

PS-1 एडवांस बुकिंग : 500 करोड़ के बजट वाली फ‍िल्‍म देखने को ‘क्रेजी’ हुए लोग, इस शहर में सुबह 4.30 बजे के शो भी हाउसफुल!

फ‍िल्‍म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्‍चन, कार्थी, जयम रवि समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं। शुक्रवार को PS-1 का पहला भाग रिलीज होना है।

ख़ास बातें
  • 30 सितंबर को रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • इसे तमिल, हिंदी, मलयालम, तेलेगु और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा
  • 500 करोड़ बताया जाता है फ‍िल्‍म का बजट
विज्ञापन
इस शुक्रवार बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दो बड़ी फ‍िल्‍मों की टक्‍कर होने जा रही है। 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर निर्देशक मणिरत्‍नम की फ‍िल्‍म 'पोन्नियिन सेल्वन- 1' (PS-1) और ऋतिक रोशन व सैफ अली खान स्‍टारर विक्रम वेधा (Vikram Vedha) आमने-सामने होंगी। दोनों ही फ‍िल्‍मों के टिकट्स की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में यह जानना दिलचस्‍प हो जाता है कि कौन सी फ‍िल्‍म किस पर भारी पड़ रही है। खास यह भी है कि फ‍िल्‍म विक्रम वेधा हिंदी में रिलीज हो रही है, जबकि PS-1 को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।   

जानकारी के मुताबिक, दर्शकों में इन दोनों फ‍िल्‍मों को लेकर क्रेज है, लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में PS-1 यानी 'पोन्नियिन सेल्वन- 1' तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में इस फ‍िल्‍म के पहले दिन के  टिकट सोल्‍ड आउट हो गए हैं। हाल यह है कि कई थिएटर्स ने फ‍िल्‍म के सुबह 5 बजे से भी पहले के शो खोलने का फैसला किया और चेन्‍नई में तो फ‍िल्‍म के सुबह 4.30 बजे के शो भी हाउसफुल हो चुके हैं। 

दक्षिण भारत में PS-1 को लेकर जबरदस्‍त क्रेज है। हिंदी पट्टी यानी नॉर्थ इंडिया में इस फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों को लेकर अभी जानकारी है। बताया जाता है कि नॉर्थ के राज्‍यों में इसे विक्रम वेधा के मुकाबले कम स्‍क्रीन्‍स दी जाएंगी। फ‍िल्‍म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्‍चन, कार्थी, जयम रवि समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं। शुक्रवार को PS-1 का पहला भाग रिलीज होना है और फ‍िल्‍म कुल 2 हिस्‍सों में बनकर तैयार होगी। यह एक बड़े बजट की फ‍िल्‍म है। बताया जाता है कि करीब 200 करोड़ रुपये तो इसके पहले भाग में ही खर्च हुए हैं। 

फ‍िल्‍म की कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है। इसे लेकर दर्शकों में इतनी उत्‍सुकता है कि अकेले फ‍िल्‍म के तमिल वर्जन ने एडवांस बुकिंग से 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन सोमवार तक कर लिया था। निर्देशक मणिरत्‍नम इस फ‍िल्‍म को ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने मुंबई आकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स सीरीज के मालिकों से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि मुलाकात सफल रही और PS-1 के टिकटों की कीमत पूरे भारत में 100 रुपये होगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »