• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Paresh Rawal की बंगालियों पर बयान को लेकर बढ़ी मुश्किल, माफी मांगने के बाद भी शिकायत दर्ज

Paresh Rawal की बंगालियों पर बयान को लेकर बढ़ी मुश्किल, माफी मांगने के बाद भी शिकायत दर्ज

चुनाव प्रचार में बंगालियों को लेकर एक्टर परेश रावल ने एक बयान दिया था जिसे लेकर वो विवादों में घिर गए हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ शिकायद दर्ज करा दी गई है।

Paresh Rawal की बंगालियों पर बयान को लेकर बढ़ी मुश्किल, माफी मांगने के बाद भी शिकायत दर्ज

बंगालियों को लेकर एक्टर परेश रावल ने एक बयान दिया था जिस पर वह विवाद में घिर गए हैं

ख़ास बातें
  • बंगालियों को लेकर दिया गया बयान परेश रावल को बड़ा भारी
  • माफी मांगने के बाद भी अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज
  • चुनाव रैली में दिया था बंगालियों को लेकर बयान
विज्ञापन
Paresh Rawal: गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल ने बंगालियों को लेकर एक बयान दिया था। उस विवादित बयान को लेकर वो सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता अपने उस बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने अभिनेता के खिलाफ यह शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

परेश रावल के खिलाफ शिकायत में मोहम्मद सलीम ने कहा कि उन्होंने कई मीडिया प्लैटफॉर्म पर परेश रावल के वीडियो को देखा है। उन्होंने अभिनेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका भाषण सार्वजनिक मंच के जरिए दंगा फैलाने वाला है। सलीम ने उनपर देश भर के बंगालियों और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच आपसी भाईचारे को खराब करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि रावल के बयान के कारण बंगालियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने रावल की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

सलीम ने कहा कि अभिनेता के बयान से यह लगता है कि देश के सभी बंगाली रोहिंग्या या फिर बांग्लादेशी हैं, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाली पश्चिम बंगाल के बाहर भी रहते हैं और उनका इस तरह का बयान उनके लिए तकलीफदेह हो सकता है।

रावल ने पिछले सप्ताह एक रैली के दौरान भाषण में बंगालियों के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद रावल को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। रैली के दौरान उन्होंने कहा था, "गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमत कम हो जाएगी। लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन तब क्या होगा जब रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी, दिल्ली की तरह आपके पास रहना शुरू करेंगे। गैस सिलेंडर का आप क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?" इस वीडियो के वायरल होने के बाद रावल मुश्किल में फंस गए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में इसके लिए माफी मांगते हुए कहा था, "मेरा मतलब अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से था लेकिन फिर भी अगर मैंने आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मैं माफी मांगता हूं।"
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »