Phone Bhoot: कटरीना कैफ की फिल्म भूत की अच्छी कमाई, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Phone Bhoot मूवी ने रिलीज के दिन 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 20:53 IST
ख़ास बातें
  • 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी Phone Bhoot
  • इसमें कटरीना, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं
  • पहले दिन 2.05 करोड़ और दूसरे दिन 2.70 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन

Phone Bhoot फिल्म शुक्रवार, 4 नवंबर को रिलीज हुई थी

Phone Bhoot Box Office Collection Day 3: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म 'फोन भूत' ने रिलीज के बाद अपने तीसरे दिन में अच्छी रिकवरी देखी। हालांकि रिलीज के पहले दिन फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी। इसके बाद, दूसरे छुट्टी के दो दिन, यानी शनिवार और रविवार को फिल्म ने कमाई करनी शुरू की। बता दें कि रिलीज के पहले दिन, यानी बीते शुक्रवार को Phone Bhoot ऑनलाइन लीक हो गई थी। निश्चित तौर पर इस घटना ने भी फिल्म की कमाई पर कुछ असर डाला होगा।

मूवी क्रिटिक तरन आदर्श (Taran Adarsh) के अनुसार, कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) स्टारर मूवी फोन भूत (Phone Bhoot) अपने तीसरे दिन 3.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज का पहला दिन फिल्म के लिए अच्छा नहीं था, क्योंकि इस दिन बॉक्स ऑफिस में फिल्म को फीका रिस्पॉन्स मिला था और साथ ही मूवी ऑनलाइन लीक हो गई थी।
 

पहले दिन की कमाई की बात करें, तो Phone Bhoot मूवी ने रिलीज के दिन 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये था। इसी के साथ, रिलीज के तीसरे दिन, यानी रविवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन 7.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

जैसा कि हमने बताया, Phone Bhoot अपने रिलीज के पहले दिन ऑनलाइन लीक हो गई थी। फिल्म कई पॉपुलर पाइरेसी साइट्स जैसे कि Tamilrockers और Filmyzulla आदि पर लीक हुई। निश्चित तौर पर रिलीज के पहले दिन फिल्म का लीक होना मेकर्स और एक्टर्स के लिए एक बड़ा झटका था।
Advertisement

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड मूवीज को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कई हालिया बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप होती नजर आई। ऐसे में देखना होगा आने वाले दिनों में फोन भूत को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.