भूतों से डरती हैं कटरीना कैफ! पर्सनल लाइफ से जुड़े खोले कई राज

कटरीना ने अपने और विकी कौशल के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों के स्वभाव में काफी अंतर है।

भूतों से डरती हैं कटरीना कैफ! पर्सनल लाइफ से जुड़े खोले कई राज

कटरीना कैफ की अगली फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को रिलीज होेने जा रही है

ख़ास बातें
  • डरावना सपना आ जाए तो सो नहीं पाती हूं- कटरीना
  • सोने से कटरीना नहीं देखती हैं हॉरर फिल्में
  • फिल्म फोन भूत में खुद भूत बनी हैं कटरीना कैफ
विज्ञापन
कटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की फिल्म फोन भूत अगले महीने सिनेमाघरों में आने वाली है। इन दिनों इस फिल्म की काफी चर्चा है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। कटरीना इस फिल्म के ट्रेलर में अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी हॉरर कॉमेडी बेस्ड है जिसमें कटरीना दर्शकों को भूत बनकर डराती नजर आएंगी। लेकिन क्या कटरीना का भूतों के बारे में खुद क्या मानना है?  हाल ही में कटरीना ने भूतों के बारे में अपनी राय बताई है। 

कटरीना कैफ को भूतों से डर लगता है, ऐसा एक्ट्रेस ने खुद बताया है। कटरीना ने रात में अपने सोने के बारे में बड़े डर का खुलासा किया है। कटरीना मानती हैं कि जीवन में कुछ दूसरे आयाम भी हैं जिनको हम अपनी आंखों से नहीं देख पाते हैं। कटरीना कहती हैं कि उनको भूतों और भूतिया फिल्मों से भी डर लगता है। बावजूद इसके इस फिल्म में कटरीना खुद भूत बनी हुई नजर आएंगी। फिल्म में कटरीना का डबल रोल होने की बात कही जा रही है।  

कटरीना अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर तो फैन्स के बीच चर्चा में रहती ही हैं लेकिन उन्होंने अपने एक डर का खुलासा भी फैन्स के लिए किया है। अपनी निजी जिन्दगी के बारे में बताते हुए कटरीना कहती हैं कि उनको भूतों से वास्तव में डर लगता है। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा कि रात में अगर उनको कोई डरावना सपना आ जाए तो उसके बाद वो सो भी नहीं पाती हैं। कटरीना ने आगे बताया कि वो रात में भूलकर भी कभी हॉरर फिल्म नहीं देखती हैं। 

अगर किसी वजह से उनको रात में कोई डरावना सपना आ जाता है तो उनको सारी लाइट्स जलाकर या फिर टीवी ऑन करके सोना पड़ता है, वरना उनको नींद नहीं आती है। इसलिए वो रात में सोने से पहले कोई कॉमेडी या खुशमिजाज करने वाली फिल्म ही देखती हैं। जहां तक कटरीना और विकी कौशल की शादीशुदा जिंदगी का सवाल है तो फैन्स अभी भी उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

कटरीना ने अपने और विकी कौशल के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों के स्वभाव में काफी अंतर है। विकी कौशल काफी शांत स्वभाव के हैं जबकि कटरीना हड़बड़ी और जल्दबाजी वाले नेचर की हैं। इसलिए विकी कौशल उन्हें पैनिक बटन भी कहकर बुलाते हैं। इसके अलावा उन्होंने एक राज और खोला। कटरीना ने बताया कि पहली बार उन्होंने विकी को मनमर्जियां फिल्म के प्रोमो में नोटिस किया था। वह उनके टेलेंट से काफी प्रभावित हो गई थीं। 

'फोन भूत' फिल्म की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में लीड रोल में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर हैं। फिल्म को रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर ने प्रड्यूस किया है। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »