Pathaan : 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली भारतीय फ‍िल्‍म बनी पठान, जानें कितनी स्‍क्रीन्‍स हुईं बुक

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में बताया कि 'पठान' रिकॉर्ड 100 से ज्‍यादा देशों में 2500 से ज्‍यादा स्क्रीन्‍स पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 13:15 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म पठान दुनियाभर में कल रिलीज हो रही है
  • इसे यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने तैयार किया है
  • पठान में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है

स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) अपनी रिलीज से सिर्फ एक दिन दूर है। 25 जनवरी को यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में रिलीज हो रही है। बॉलीवुड के लिए पठान कई रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 100 से ज्‍यादा देशों में रिलीज हो रही है। विदेशों में इस फ‍िल्‍म को 2500 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर दिखाया जाएगा। अपनी एडवांस बुकिंग से यह फ‍िल्‍म पहले ही कई कीर्तिमान बना चुकी है। यशराज फि‍ल्‍म्‍स ने पठान को तैयार किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में बताया कि 'पठान' रिकॉर्ड 100 से ज्‍यादा देशों में 2500 से ज्‍यादा स्क्रीन्‍स पर रिलीज की जाएगी। स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है।  
Advertisement
 

पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ मल्टीप्लेक्स ही नहीं सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी पठान को बंपर एडवांस बुकिंग मिल रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुंबई के पॉपुलर सिंगल स्क्रीन थिएटर गेयटी, गैलेक्सी और मराठा मंदिर में 70 से 80 फीसदी तक टिकट एडवांस में बुक हो गए हैं। पठान, बॉलीवुड की उन फ‍िल्‍मों में शामिल है, जिसे लेकर दक्षिण भारत में भी क्रेज दिखाई दे रहा है। वहां भी एडवांस बुकिंग में यह फ‍िल्‍म काफी बेहतर परफॉर्म कर रही है। 
Advertisement

इससे पहले इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है। रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्‍ट कर लिए हैं। अपने एक और ट्वीट में इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने यह जानकारी भी शेयर की थी कि पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। दावा है कि कोविड-19 महामारी के बाद ऐसा करने वाली पठान पहली फ‍िल्‍म है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.