Pathaan : शाहरुख की फ‍िल्‍म के अनदेखे सीन OTT पर रिलीज, Twitter पर भी शेयर कर रहे यूजर्स

25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने दुनियाभर में अबतक 1048 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख की फ‍िल्‍म ओटीटी पर हुई रिलीज
  • दर्शकों को अनदेखे सीन भी दिखाए जा रहे हैं
  • यूजर्स पूछ रहे हैं कि सीन्‍स थिएटर्स में क्‍यों नहीं दिखाए गए

पठान की ओटीटी रिलीज इसलिए अलग है, क्‍योंकि इसमें दर्शकों को वो सीन भी देखने को मिलेंगे, जो सिनेमाघरों के लिए जारी वर्जन से डिलीट कर दिए गए थे।

Photo Credit: YRF

शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आज से इस फ‍िल्‍म को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने दुनियाभर में अबतक 1048 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है। पठान की ओटीटी रिलीज इसलिए अलग है, क्‍योंकि इसमें दर्शकों को वो सीन भी देखने को मिलेंगे, जो सिनेमाघरों के लिए जारी वर्जन से डिलीट कर दिए गए थे। सोशल मीडिया पर शाहरुख और पठान के फैंस डिलीट किए गए सीन्‍स को शेयर कर रहे हैं।  
 

पठान की ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया में इस फ‍िल्‍म के उन सीन्‍स पर बात की जा रही है, जो सिनेमाघरों में नहीं दिखाए गए थे। ट्विटर यूजर्स इन सीन्‍स को शेयर कर रहे हैं। @aneessrkian नाम के यूजर ने फ‍िल्‍म का एक सीन शेयर किया है। यूजर ने लिखा है कि यह सीन तो फ‍िल्‍म में होना चाहिए था, क्‍योंकि यह लोगों को हंसाता। यूजर ने करीब 45 सेकंड की वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें शाहरुख को प्रताडि़त होते हुए दिखाया गया है।
 

उस सीन में दुश्‍मन, पठान से सच जानना चाहते हैं। एक विदेशी पठान से हिंदी में बात करता है, जिसके जवाब में पठान कहता है, "तेरी हिंदी बहुत अच्छी है। तेरी मां हिंदुस्तान आई थी क्या?"। यूजर ने इस सीन का समर्थन किया है और लिखा है कि यह सिनेमाघरों में दिखाया जाना चाहिए था। 
Advertisement

एक और सीन है, जिसमें शाहरुख की एंट्री दिखाई गई और बैकग्राउंड में म्‍यूजिक बज रहा है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पठान की एंट्री उसके ऑफ‍िस में होती है, टीम उसका वेलकम करती है। एक कलीग उसे गले लगाने के लिए दौड़ती है, तब पठान कहता है कि अगर जिंदगी रही तो गले मिलेंगे। कई फैंस हैरानी जता रहे हैं कि इस सीन को फ‍िल्‍म से क्‍यों हटाया गया। एक यूजर ने लिखा कि इस सीन को क्‍यों हटाया गया, यह तो थिएटर में आग लगा देता! कुछ और दृश्‍य भी हैं, जो ओटीटी रिलीज में दिखाए जा रहे हैं। 
Advertisement
 

क्‍योंकि अब पठान ओटीटी पर रिलीज हो गई है, इसलिए माना जाना चाहिए कि यह थिएटर्स से अब हटने के लिए तैयार है। भारत में पठान का कलेक्‍शन 541 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा है, जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1048 करोड़ रुपये के लगभग है। पठान हिंदी स‍िनेमा के इतिहास की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.