Pathaan Advance Booking: अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया तक छाया शाहरुख खान का क्रेज, अब तक हो चुकी इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग!

पठान फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब इसे बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया है। इसका असर अरब देश में फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिला।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2023 21:17 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूएई जैसे देशों में फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग तेज
  • पठान को रिलीज होने में अभी लगभग 10 दिन का समय और है।
  • अमेरिका में पहले दिन 3 लाख डॉलर (लगभग 2.4 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग

पठान फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था।

शाहरुख खान की चर्चित फिल्म पठान अभी रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन पठान की एडवांस बुकिंग ने अभी से कमाई करना शुरू कर दिया है।  दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे मशहूर सितारों के साथ शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए भारत में ही नहीं, विदेशों में भी दर्शकों का खासा क्रेज देखा जा रहा है। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से मिल जाता है। भारत में तो अभी इसकी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन विदेशों में फिल्म ने अच्छी खासी कमाई करना शुरू कर दिया है। अमेरिका से लेकर आस्ट्रेलिया और यूएई तक में फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग होने खबरें सामने आ रही हैं। 

फिल्म पठान को रिलीज होने में अभी लगभग 10 दिन का समय और है। लेकिन जैसे जैसे इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है, फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता दिख रहा है। भारत में इस फिल्म के लिए मिक्स रेस्पोंस देखने को मिल रहा है क्योंकि फिल्म के गाने बेशर्म रंग (Besharm Rang Song) को लेकर पिछले दिनों से काफी विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूएई जैसे देशों में फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूएस में लेट्स सिनेमा ने पठान की एडवांस बुकिंग के आंकड़े अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं जिनसे पता चलता है कि फिल्म को लेकर विदेशों में भी काफी क्रेज है। 

Advertisement
थियेटर की ओर से किए गए ट्वीट से पता चलता है कि फिल्म ने अमेरिका में पहले दिन 3 लाख डॉलर (लगभग 2.4 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं टीवी9 हिंदी की एक रिपोर्ट की मानें तो यूएई में फिल्म के लिए अब तक 65 हजार डॉलर (लगभग 53 लाख रुपये) की बुकिंग हो चुकी है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में फिल्म के लिए 75 हजार डॉलर (लगभग 42 लाख 56 हजार रुपये) की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसी तरह जर्मनी में इस फिल्म के लिए 15 हजार यूरो (लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये) की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म के लिए विदेशों में क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 

पठान फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब इसे बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया है। इसका असर अरब देश में फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिला। पठान (Pathaan) फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलवा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पठान फिल्म के साथ करीबन 5 साल के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इतने लम्बे अंतराल के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म आ रही है, इसी वजह से फैंस के अंदर भी इस फिल्म के लिए हद से ज्यादा एक्साइटमेंट नजर आ रही है। पठान के अलावा किंग खान फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखेंगे और फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.