• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pathaan Day 2 Worldwide Collection: पठान का जबरदस्त क्रेज, दूसरे दिन दुनियाभर में मूवी का कलेक्शन 235 करोड़ के पार!

Pathaan Day 2 Worldwide Collection: पठान का जबरदस्त क्रेज, दूसरे दिन दुनियाभर में मूवी का कलेक्शन 235 करोड़ के पार!

भारत में इस फिल्म ने अपने पहले दिन कथित तौर पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 

Pathaan Day 2 Worldwide Collection: पठान का जबरदस्त क्रेज, दूसरे दिन दुनियाभर में मूवी का कलेक्शन 235 करोड़ के पार!

Pathaan दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं

ख़ास बातें
  • दो दिनों में Pathaan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो चुका है
  • भारत में दो दिनों में इसकी कमाई लगभग 70 करोड़ बताई जा रही है
  • भारत में फिल्म ने पहले दिन कथित तौर पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
विज्ञापन
Pathaan Day 2 Worldwide Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। न केवल देश में, बल्कि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो चुका है। जी हां, आपने सही सुना, फिल्म को रिलीज हुए अभी दो ही दिन हुए है और इसका पहला वीकेंड आज से शुरू हुआ है। भारत में पठान की दूसरे दिन की कमाई लगभग 70 करोड़ बताई जा रही है, जबकि एक ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि SRK की Pathaan ने 235 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

रमेश बाला ने आज सुबह अपने ट्वीट के जरिए बताया कि बुधवार को रिलीज होने के बाद से Pathaan ने वर्ल्डवाइड 235 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ये आकंड़ा दो दिन का है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है इन दो दिनों में भारत में फिल्म ने 70 करोड़ के करीब कमाई की है।
 

बता दें कि भारत में इस फिल्म ने अपने पहले दिन कथित तौर पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 

कमाई के मामले में Pathaan बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म कहलवाने की राह पर चलती नजर आ रही है। किंग खान को बड़े पर पर्दे पर 4 साल बाद देखते हुए फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में 7वां स्थान हासिल किया था, जबकि भारत में फर्स्ट डे इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में इसने टॉप पोजीशन हासिल की है। 

शाहरुख खान की पठान को रिलीज से पहले ही कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर काफी बवाल हुआ। उसके बाद फिल्म के लिए बॉयकाट ट्रेंड भी चला। लेकिन इन सब बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बात की पूरी संभावना बताई जा रही है कि शाहरुख खान की पठान वीकेंड पर केवल भारत में 200 करोड़ के आंकड़े को बड़े ही आराम से पार कर सकती है। ऐसे में देखना होगा कि वर्ल्डवाइड कमाई के साथ फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »