New OTT Release : खत्‍म हुआ इंतजार! Panchayat 3 इस दिन होगी रिलीज, ओटीटी पर क्‍या है नया? जानें

New OTT Release : एमेजॉन प्राइम वीडियो की मच अवेटेड सीरीज, पंचायत-3 (Panchayat 3 release date) रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मई 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर आ रही नई फ‍िल्‍में और वेब सीरीज
  • पंचायत का तीसरा सीजन हो रहा है रिलीज
  • करीना कपूर की क्रू भी आ गई ओटीटी पर
New OTT Release : ओटीटी पर वेब सीरीज और फ‍िल्‍में देखने वाले दर्शकों के लिए ये वीकेंड और अगला सप्‍ताह बेहद खास होने वाला है। एमेजॉन प्राइम वीडियो की मच अवेटेड सीरीज, पंचायत-3 (Panchayat 3 release date) रिलीज होने जा रही है। उसके अलावा, करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की मुख्‍य भूमिकाओं से सजी क्रू (Crew) भी रिलीज हो रही है। और क्‍या खास आने वाला है, आइए जानते हैं। 
 

पंचायत सीजन-3 (Panchayat season 3)

ओटीटी पर अगले सप्‍ताह की सबसे बड़ी रिलीज होगी पंचायत सीजन-3। साल 2020 में जब लोग कोविड का संकट झेल रहे थे, तब पंचायत ने प्राइम वीडियो पर दस्‍तक दी। हल्‍की-फुल्‍की कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता। फुलेरा गांव की पृष्‍ठभूमि पर बनी पंचायत का पहला सीजन धमाकेदार रहा और मेकर्स ने दो साल बाद ही दूसरा सीजन रिलीज कर दिया। 



दूसरे सीजन की कहानी जिस मोड़ पर खत्‍म होती है, उसमें पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी (Jitendra Kumar) का ट्रांसफर कर दिया जाता है। अब तीसरे सीजन में दिखाया जाएगा कि सचिव जी वापस फुलेरा गांव आ गए हैं। इस बार कहानी प्रधानमंत्री आवाज योजना और गांव में होने जा रहे पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द बुनी गई है। नया सीजन 28 मई को रिलीज हो रहा है, जिसमें जितेंद्र कुमार के अलावा, नीना गुप्‍ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय दिखाई देंगे।  
Advertisement
कहां देखें : Prime Video 
 

क्रू (Crew)

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुई करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की मुख्‍य भूमिकाओं वाली फ‍िल्‍म क्रू (Crew) अब ओटीटी पर आ गई है। नेटफ्लिक्‍स पर इसे आज से ही स्‍ट्रीम किया जा सकता है। यह तीन फ्लाइट अटेंडेंट की कहानियों पर बेस्‍ड फ‍िल्‍म है, जिनकी जिंदगी में एक अनचाहा मोड़ आ जाता है। यह सब होता है, जब एयरलाइन कंपनी फाइनेंशल मुसीबत में आ जाती है और तीनों अभिनेत्रियां उसमें खुद को फंसा हुआ पाती हैं। 
कहां देखें : Netflix 

Advertisement
इनके अलावा, जेनिफर लोपेज की मुख्‍य भूमिका वाली साइंस-फ‍िक्‍शन थ्रिलर एटलस (Atlas) को नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.