Paatal Lok Season 2 OTT Release : आ गई तारीख, इस दिन रिलीज होगी ‘पाताल लोक 2’

चार साल बाद पाताल लोक फ‍िर आ रही है सीजन-2 के साथ। अविनाश अरूण धावरे के निर्देशन में बनाए गए दूसरे सीजन को 17 जनवरी से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

Paatal Lok Season 2 OTT Release : आ गई तारीख, इस दिन रिलीज होगी ‘पाताल लोक 2’

Photo Credit: primevideoin

टीजर पोस्‍टर में जयदीप का आधा चेहरा दिख रहा है, जबकि आधे पर नकाब है।

ख़ास बातें
  • पाताल लोक के सीजन 2 की रिलीज डेट कन्‍फर्म
  • 17 जनवरी से देखा जा सकेगा दूसरा सीजन
  • प्राइम वीडियो ने किया रिलीज डेट का ऐलान
विज्ञापन
साल 2020 में कोविड की बंदिशों के बीच प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ‘पाताल लोक 2' रिलीज हुई थी। दिल्‍ली की फ‍िजाओं में घुली क्राइम थ्रिलर सीरीज ने खूब सुर्खियां बटोरीं। मुख्‍य कलाकार जयदीप अहलावत और इश्‍वाक सिंह के अभिनय की तारीफ हुई। हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप ने एक हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाते हुए वेब सीरीज को जिस ऊंचाई पर पहुंचाया, उसने सबका दिल जीत लिया। चार साल बाद पाताल लोक फ‍िर आ रही है सीजन-2 के साथ। अविनाश अरूण धावरे के निर्देशन में बनाए गए दूसरे सीजन को 17 जनवरी से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 

दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही आएगा। मेकर्स ने अभी तक स्‍टोरी लाइन से पर्दा नहीं हटाया है। हालांकि कहानी उसी पैटर्न पर हो सकती है, जिसे सीजन-1 में देखा था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीजन-2 का प्रीमियर 240 से ज्‍यादा देशों में होगा। 

कुछ दिन पहले इसका छोटा सा टीजर भी आया था, जिसमें हाथीराम को गुंडों से लड़ते हुए दिखाया गया था। टीजर के एक शॉट में हाथीराम के हाथ में एक तारीख लिखी हुई दिखती है, जो सीजन-2 की कहानी का अहम भाग हो सकता है। माना जा रहा है कि नया सीजन भी हाथीराम और इमरान अंसानी के इर्द-गिर्द होगा। 
 


टीजर पोस्‍टर में जयदीप का आधा चेहरा दिख रहा है, जबकि आधे पर नकाब है। आसपास आग की लपटें इस बात का संकेत हैं कि सीजन-2 में ज्‍यादा मार-धाड़ और क्राइम होगा। सीजन-2 में तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर, और जाह्नु बरुआ नए सितारे होंगे, जबकि जयदीप अहलावत और इश्‍वाक सिंह के साथ गुल पनाग इस शो को रिपीट करेंगे। 

पाताल लोक का सीजन-1 इतना पॉपुलर हुआ था कि इसने फ‍िल्‍मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में 8 नॉमिनेशन हासिल किए थे और 5 अवॉर्ड जीते थे। जयदीप अहलावत को बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड मिला था। पाताल लोक ने बेस्‍ट सीरीज, बेस्‍ट ओरिजिनल स्‍टोरी, बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले, बेस्‍ट डायरेक्‍शन के अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  2. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  3. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  4. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  6. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  7. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  8. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  9. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  10. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »