OTT Release This Week : शैतान से हीरामंडी तक… ओटीटी पर इस हफ्ते क्‍या खास? जानें

New OTT Release : नेटफ्लिक्‍स पर आ रही शैतान ने सिनेमाघरों में भी अच्‍छी कमाई की थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 मई 2024 13:48 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर रिलीज हो रहीं नई फ‍िल्‍में-वेब सीरीज
  • डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर देखे जा सकते हैं लुटेरे के सभी ऐपिसोड
  • हीरामंंडी इस वीकएंड की सबसे बड़ी रिलीज है

संजयलीला भंसाली की हीरामंडी ने तो काफी दिनों से हाइप बनाया हुआ है।

Photo Credit: Netflix

New OTT Release : ओटीटी पर मई का पहला वीक काफी स्‍पेशल होने वाला है। खासतौर पर उनके लिए जिनके पास नेटफ्लिक्‍स (Netflix) का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज हीरामंडी (Heeramandi: The Diamond Bazaar) रिलीज हो गई है। 1 मई को रिलीज हुई हीरामंडी का यह पहला वीकएंड है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि बड़ी संख्‍या में नेटफ्लिक्‍स यूजर्स इसे देखेंगे। साथ ही अजय देवगन और माधवन की फ‍िल्‍म शैतान (Shaitaan) भी ओटीटी पर आ रही है। और क्‍या खास है? आइए जानते हैं।  
   

शैतान (Shaitaan)

सुपरनैचुरल थ्रिलर शैतान (Shaitaan) में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने काफी सनसनी मचाई थी। 8 मार्च को यह सिनेमाघरों में आई और ठीकठाक कलेक्‍शन कर गई। अब 4 मई यानी कल यह फ‍िल्‍म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज ने बनाया है। विकास बहल ने फ‍िल्‍म का निर्देशन किया है। यह 2023 में आई गुजराती हॉरर फिल्म ‘वश' (Vash) का हिंदी रीमेक है। 
Advertisement
कहां देखें : Netflix 
 

हीरामंडी द डायमंड बाजार (Heeramandi The Diamond Bazaar)

हीरामंडी की कहानी साल 1940 के दशक की है, जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था। स्वतंत्रता संग्राम के बैकड्रॉप पर बनी इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, शेखर सुमन, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अध्ययन सुमन, शर्मिन सहगल और ताहा शाह बदुशा मुख्‍य भूमिका में हैं। यह संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है और प्‍यार, ताकत, बदले के साथ-साथ आजादी के फसाने को पेश करती है। 
कहां देखें : Netflix 
 

लुटेरे (Lootere)

बीते कई हफ्तों से लुटेरे के एपिसोड्स डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रहे हैं। हर वीक नया ऐपिसोड आता है, जिसका क्‍लाइमैक्‍स पूरा हो गया है। एक शिप जिसे सोमालियाई डाकुओं ने हाइजैक कर लिया है। यह सब हुआ है सोमालिया के एक बड़े बिजनेसमैन के इशारे पर जोकि भारतीय मूल का है। क्‍या शिप में फंसा क्रू वहां से आजाद हो पाएगा। यह सब इस सीरीज का हिस्‍सा है। जिन लोगों ने लुटेरे नहीं देखी, वो सारे एपिसोड स्‍ट्रीम कर सकते हैं।  
Advertisement
  कहां देखें : DisneyHotstar  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.