नाइजीरियाई गिरोह के पास ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के नाम का नकली पासपोर्ट, यूं कर रहे थे ठगी

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह दवा कंपनी के नाम पर ठगी कर रहा था। कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर महंगे दामों पर जड़ी-बूटी बेचकर लोगों को ठगा करता है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • पुलिस और साइबर सेल ने एक नाइजीरियन गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया
  • नाइजीरियन गिरोह के पास खुद के वीजा और पासपोर्ट भी नहीं हैं
  • पुलिस ने गिरोह के पास से ऐश्वर्या राय का फेक पासपोर्ट बरामद किया

नाइजीरियन गिरोह के तीन सदस्यों गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ऐश्वर्या राय बच्चन का नकली पासपोर्ट मिला है।

नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस और साइबर सेल ने एक नाइजीरियन गिरोह के 3 मेंबर्स को धर दबोचा है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह दवा कंपनी के नाम पर ठगी कर रहा था। ये कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर महंगे दामों पर जड़ी-बूटी बेचकर लोगों को ठगा करते थे। गिरोह मैट्रीमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए भी लोगों को अपना निशाना बना रहा था। गिरोह ने एक रिटायर कर्नल से एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी की थी। इनके पास से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नकली पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। 

पुलिस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने यह जानकारी दी कि थाना-2 पुलिस और ग्रेनो साइबर सेल ने इस गिरोह के तीनों नाइजीरियन नागरिकों ईक उफेरे मुकेवे, एडविन कॉलिंस, ओकोलोई डेमियन को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह एबॉट फार्मास्युटिकल्स कंपनी समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को निशाना बना रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि इस गिरोह ने एक रिटायर कर्नल को स्तन कैंसर की दवा बनाने के लिए कोलानट खरीदने का भी झांसा दिया था। आरोपियों ने कर्नल से एक करोड़ 80 लाख रुपये वसूले थे। ये मैट्रीमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए भी लोगों को निशाना बना रहे थे।

सभी को ग्रेटर नोएड़ा से गिरफ्तार किया गया। इनके पास वीजा और पासपोर्ट भी हैं। आरोपियों से 6 मोबाइल फोन,11 सिम कार्ड और लैपटॉप, पेन ड्राइव और 3 कार समेत ऐश्वर्या राय बच्चन का फेक पासपोर्ट भी मिला है। पासपोर्ट में जन्मस्थान भावनगर गुजरात, जन्म तारीख 18 अप्रैल 1990 है। पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि वो एक्ट्रेस के पासपोर्ट का इस्तेमाल कहां करने वाले थे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  2. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  4. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  6. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  7. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  8. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  9. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  10. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.