New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें

New OTT Release : लापता लेडीज की कहानी दो दुल्हनों फूल और पुष्पा की कहानी है जो एक ट्रेन सफर के दौरान गलती से बदल जाती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 14:56 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं नई फ‍िल्‍में
  • जियो स‍िनेमा पर नई वेब सीरीज भी आई है
  • मोबाइल, टीवी, लैपटॉप पर देख सकते हैं फ‍िल्‍में
New OTT Release April 2024 : अप्रैल का आखिरी वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए शानदार होने वाला है। इस हफ्ते अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म्‍स पर नई फ‍िल्‍में और वेब सीरीज आई हैं। गर्मी और लू के इस मौसम में अगर आप घर से बाहर नहीं निकलना चाहते तो अपने टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर ‘लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) और ‘क्रैक' (Crakk) जैसी फ‍िल्‍मों का लुत्‍फ उठा सकते हैं। जिमी शेरगिल की ‘रणनीति' (Ranneeti) भी रिलीज हो गई है। किस ओटीटी पर हो रहा है नया मनोरंजन, आइए जानते हैं।  
 

लापता लेडीज (Laapataa Ladies)

जानीमानी निर्देशक ‘किरण राव' ने कई साल बाद ‘लापता लेडीज' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। समीक्षकों ने फ‍िल्‍म को पसंद किया, लेकिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इसे वो कामयाबी नहीं मिली, जिसकी उम्‍मीद थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लापता लेडीज का बजट 25 करोड़ रुपये के आसपास था और इसने 28 करोड़ कमाए। फ‍िल्‍म में रवि किशन को छोड़कर तमाम नए चेहरे हैं। प्रतिभा रत्न, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल प्रमुख नाम हैं। फ‍िल्‍म की कहानी दो दुल्हनों फूल और पुष्पा की कहानी है जो एक ट्रेन सफर के दौरान गलती से बदल जाती हैं। 
कहां देखें : Netflix 
 

क्रैक (Crakk)

विद्युत जामवाल की पहचान एक ऐक्‍शन अभिनेता की रही है। उन्‍होंने एक दर्शक वर्ग बनाया है जो जामवाल को पसंद करता है। क्रैक भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस फ‍िल्‍म ने भी 17, 18 करोड़ रुपये बॉक्‍स ऑफ‍िस से बटोरे और अब ओटीटी पर आ गई है। फ‍िल्‍म की कहानी में मुंबई का स्‍लम है। जामवाल ने फ‍िल्‍म में लीड रोल प्‍ले किया है, जो अपने भाई के पता होने की वजह जानना चाहते हैं। 
कहां देखें : Disney+ Hotstar
 

रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्‍ड (Ranneeti)

रणनीति की चर्चा कई दिनों से हो रही है। जिमी शेरगिल जैसे बेहतरीन ऐक्‍टर की यह वेब सीरीज है, जिसमें अरसे बाद लारा दत्ता भी नजर आ रही हैं। दोनों ने इंटेलिजेंस ऑफ‍िसर्स की भूमिका निभाई है। एक गुरुवार को ही ओटीटी पर आ गई है। सीरीज में आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी भी हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि जंग सिर्फ युद्ध के मैदान में नहीं होती। यह सोशल मीडिया, डिजिटल टेक्टिक्‍ट्स, राजनीतिक चालों से भी लड़ी जाती है। 
Advertisement
कहां देखें : JioCinema
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.