National Cinema Day 2022 : 75 रुपये में Brahmastra और Chup की टिकट अभी भी अवेलेबल, जल्‍दी करें बुकिंग

National Cinema Day 2022 : 75 रुपये में मूवी टिकट बुक कराने से पहले ध्‍यान रहे कि इसमें एडिशनल चार्ज और टैक्‍स शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 10:04 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली-एनसीआर के सिनेमाघरों में अभी भी टिकट उपलब्‍ध
  • आप भी अपने शहर की बुकिंग सर्च कर सकते हैं
  • 75 रुपये में मूवी का टिकट बेहतरीन ऑफर है

National Cinema Day 2022 : अगर आप 75 रुपये में फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं, तो थिएटर्स का रुख कर सकते हैं, लेकिन देर मत कीजिए, फटाफट टिकट्स बुक करा लीजिए।

National Cinema Day 2022 : आज देशभर में राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सिनेमाघरों में सिर्फ 75 रुपये में फ‍िल्‍म (Movie tickets at just Rs 75) देखी जा सकती है। 75 रुपये में मूवी टिकटों की बुकिंग इस सप्‍ताह मंगलवार को शुरू हो गई थी। लोगों में आज के दिन के लिए जबरदस्‍त उत्‍साह है और कई सिनेमाघरों के शोज हाउसफुल हो गए हैं। 75 रुपये में मूवी देखने वाले लोग सबसे ज्‍यादा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्‍टाटर ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra: Part One – Shiva) के लिए उत्‍साहित हैं। सनी देओल की चुप (Chup) और अवतार (Avatar) जैसी फ‍िल्‍में भी 75 रुपये में देखी जा सकती हैं। अभी भी कई सिनेमाघरों में 75 रुपये की टिकट उपलब्‍ध है। अगर आप आज 75 रुपये में फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं, तो थिएटर्स का रुख कर सकते हैं, लेकिन देर मत कीजिए, फटाफट टिकट्स बुक करा लीजिए।
 
 

यहां मिल सकता है ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra: Part One – Shiva) देखने का मौका

गैजेट्स 360 हिंदी की टीम ने दिल्‍ली-एनसीआर के सिनेमाघरों का टटोला। खबर लिखे जाने तक हमें US सिनेमाज इरोज मॉल, इंदिरापुरम में शाम 7.15 बजे के एक दर्जन से ज्‍यादा टिकट्स उपलब्‍ध मिले। हालांकि ज्‍यादातर सीटें शुरू में खाली हैं और कुछेक सीट्स मिडिल-रो में उपलब्‍ध हैं। यह टिकट फ‍िल्‍म के 3डी शो के लिए हैं। मिराज सिनेमाज, WSM गाजियाबाद में रात 8, रात 10.50 और रात 11 बजे के शोज में काफी टिकट्स उपलब्‍ध दिखाई दे रहे हैं। सभी शोज 2डी हैं, जिनके टिकट 75 रुपये में लिए जा सकते हैं। नोएडा एक्‍सटेंशन के US सिनेमाज, यूरोपा (Lux) गैलेक्‍सी ब्‍लू सफायर में दोपहर 12.50 और 3.30 बजे के 2डी और 3डी शोज के लिए टिकट्स उपलब्‍ध हैं। गुड़गांव में डिशूम सिनेमाज : एंटरटेनमेंटलैंड सेक्‍टर-83 में भी आज 8 शो ब्रह्मास्‍त्र के ऐसे हैं, जिनमें टिकट उपलब्‍ध हैं। 
Advertisement
 

यहां मिल सकता है फ‍िल्‍म चुप का टिकट

दिल्‍ली-एनसीआर के सिनेमाघरों की बात करें, तो गाजियाबाद के पैसिफ‍िक मॉल में मूवीमैक्‍स में चुप के 2 शो में टिकट उपलब्‍ध दिखाई दे रहे हैं। ये शो शाम 6.30 बजे और रात 9.15 के हैं। गाजियाबाद के ही वेव कौशांबी में भी चुप के टिकट उपलब्‍ध हैं। इसी तरह कई सिनेमाघरों में भी टिकट्स मौजूद हैं। आप भी अपने शहर के सिनेमाघरों की बुकिंग सर्च कर सकते हैं।  
 

ऐसे करें मूवी टिकट की बुकिंग

मूवी टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए अपने शहर की प्रमुख सिनेमा सीरीज जैसे- पीवीआर, आईनॉक्स आदि की वेबसाइट पर जाएं। वहां अपने क्षेत्र/शहर और थिएटर का चयन करें। इसके बाद फ‍िल्‍म और फिल्म के समय को सिलेक्‍ट करके बुकिंग पूरी कर सकते हैं। आप BookMyShow, Paytm और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्‍स से भी मूवी टिकट बुक करा सकते हैं। 
 
 

लेकिन देना होगा एडिशनल चार्ज

75 रुपये में मूवी टिकट बुक कराने से पहले ध्‍यान रहे कि इसमें एडिशनल चार्ज और टैक्‍स शामिल नहीं हैं। गैजेट्स360 हिंदी की टीम ने थर्ड पार्टी ऐप यानी Paytm की मदद से 3 टिकट बुक कराए। 75 रुपये के हिसाब से 3 टिकटों की कीमत 225 रुपये होती है। इसके अलावा हमें कुछ एडिशनल चार्ज देने पड़े। इसमें 33 रुपये कैंसिलेशन प्रोटेक्‍ट चार्ज था। 57 रुपये बुकिंग चार्ज, 5.13 रुपये CGST और इतना ही स्‍टेट GST शामिल था। इस प्रकार हमने 3 टिकटों की बुकिंग पर 100 रुपये अतिरिक्‍त भुगतान किया। हालांकि सामान्‍य दिनों की तुलना में 75 रुपये में मूवी टिकट मिलना काफी सस्‍ता और अच्‍छा ऑफर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.