Mirzapur 3 Release date 2024 : मिर्जापुर-3 कब रिलीज होगी? क्‍या है नया अपडेट? जानें

अभी टीजर और ट्रेलर नहीं आया है, ऐसे में यह भी हो सकता है कि मई या जून के आसपास मिर्जापुर का नया सीजन रिलीज किया जाए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 15:40 IST
ख़ास बातें
  • मिर्जापुर-3 वेब सीरीज को इसी साल किया जाएगा रिलीज
  • पंंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे सितारे आएंगे नजर
  • अप्रैल में रिलीज हो सकता है तीसरा सीजन

मिर्जापुर-3 में पंकज त्रिपाठी और अल फजल मुख्‍य भूमिका में हैं।

Mirzapur 3 Release date : साल 2024 की सबसे प्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3) के रिलीज होने का इंतजार हर किसी को है। एमेजॉन प्राइम वीडियो यह तो बता चुका है कि पंकज त्रिपाठी और अली फजल की मुख्‍य भूमिकाओं वाली मिर्जापुर का नया सीजन इस साल आएगा, लेकिन इसकी तय तारीख अभी मालूम नहीं है। ट्रेलर या टीजर पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मिर्जापुर के पिछले दो सीजन काफी पॉपुलर हुए थे। तीसरे सीजन से क्‍या उम्‍मीदें की जा सकती हैं? आइए जानते हैं। 

Mirzapur season 3 की रिलीज डेट अभी ऑफ‍िशियली अनाउंस नहीं हुई है। कयास हैं कि अप्रैल यानी इसी महीने सीरीज आ सकती है। क्‍योंकि अभी टीजर और ट्रेलर नहीं आया है, ऐसे में यह भी हो सकता है कि मई या जून के आसपास मिर्जापुर का नया सीजन रिलीज किया जाए। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, नई सीरीज को करण अंशुमन ने तैयार किया है, जिसमें क्राइम और ऐक्‍शन का रोमांच देखने को मिल सकता है। उम्‍मीद है कि नए सीजन में सत्ता के लिए संघर्ष होगा। बदले की आग देखने को मिलेगी और त्रिपाठी परिवार कुछ नई सच्‍चाइयां सामने आएंगी। 

जैसाकि हम जानते हैं मिर्जापुर-3 में पंकज त्रिपाठी और अल फजल मुख्‍य भूमिका में हैं। पंकज त्रिपाठी ने अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया का रोल प्‍ले किया है, जबकि अली फजल ने गुड्डु पंडित की भूमिका निभाई है। सीजन-3 में रसिका दुग्‍गल, श्‍वेता त्रिपाठी भी दिखाई देंगी। 
Advertisement

यह सीरीज दो परिवारों की कहानी पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के ईमानदार वकील की फैमिली। सीजन-1 में हुई मार-धाड़ ‘कालीन भैया' और पंडित के परिवार को आमने-सामने खड़ा कर देती है। उस सीजन में ‘कालीन भैया' का पलड़ा भारी रहता है, जबकि सीजन-2 में पंडित के लड़के गुड्डू का दम दिखता है, वह ना सिर्फ कालीन भैया से अपने भाई की हत्‍या का बदला लेता है, बल्कि ऐसा लगता है कि मिर्जापुर में अब गुड्डू भैया का राज चलने वाला है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.