Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: मनोज बाजपेयी की फिल्म ने मचाया धमाल, बनाया ये रिकॉर्ड!

OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 के अनुसार, Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai फिल्म ZEE5 पर पिछले एक साल में सभी भाषाओं में डायरेक्ट टू डिजिटल ओरिजिनल में लॉन्च के दिन सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2023 22:16 IST
ख़ास बातें
  • Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai को 23 मई को ZEE5 पर रिलीज किया गया था
  • ZEE5 पर पिछले 1 साल में पहले दिन सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बनी
  • मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की जमकर हो रही है तारीफ

ZEE5 में देखने के लिए उपलब्ध है Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai फिल्म

मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) मंगलवार को ZEE5 पर रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही सीरीज ने धमाल मचा दिया है। फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी काफी प्रभावित किया है। साथ ही ZEE5 ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिल्म द्वारा बनाए एक रिकॉर्ड की जानकारी भी दी है।

OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 के अनुसार, Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai फिल्म ZEE5 पर पिछले एक साल में सभी भाषाओं में डायरेक्ट टू डिजिटल ओरिजिनल में लॉन्च के दिन सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है। अपने बेहतरीन अभ‍िनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने इस फिल्म में भी जबरदस्त एक्टिंग का प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया अभिनेता की तारीफों से भरा है।
 

'Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai' क्राइम कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी 'पीसी सोलंकी' नाम के एक वकील के किरदार को जीवंत करते हुए नजर आ रहे हैं। फ‍िल्‍म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। Zee Studio और भानुशाली स्‍टूडियो ने फ‍िल्‍म का निर्माण किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ‍िल्‍म सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे साल 2013 के आसाराम बापू प्रकरण पर आधारित बताया जा रहा है।
Advertisement

‘पीसी सोलंकी' के किरदार में मनोज बाजपेयी 16 साल की एक नाबालिग को न्‍याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं, जिसके साथ बाबा ने गलत काम किया! फ‍िल्‍म ने दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी किस तरह से बड़े वकीलों के सामने जिरह करते हैं। इस फ‍िल्‍म में मनोज बाजपेयी के अलावा आद्रिजा, सूर्या मोहन, कौस्तव सिन्हा और निखिल पांडे जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.