• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai : OTT पर कल रिलीज हो रही मनोज बाजपेयी की नई फ‍िल्‍म, कहां देख सकेंगे? जानें

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai : OTT पर कल रिलीज हो रही मनोज बाजपेयी की नई फ‍िल्‍म, कहां देख सकेंगे? जानें

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai : फ‍िल्‍म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया में सराहा गया था।

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai : OTT पर कल रिलीज हो रही मनोज बाजपेयी की नई फ‍िल्‍म, कहां देख सकेंगे? जानें

Photo Credit: Youtube Grab/Zee5

फ‍िल्‍म का निर्देशन किया है अपूर्व सिंह कार्की ने। जी स्‍टूडियो और भानुशाली स्‍टूडियो ने फ‍िल्‍म का निर्माण किया है।

ख़ास बातें
  • मनोज बाजपेयी की नई फ‍िल्‍म हो रही ओटीटी पर रिलीज
  • सिर्फ एक बंदा काफी है, को कल से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • सच्‍ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है यह फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai OTT Release Date : अपने बेहतरीन अभ‍िनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की नई फ‍िल्‍म रिलीज होने जा रही है। फ‍िल्‍म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) कल यानी मंगलवार 23 मई को सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फ‍िल्‍म क्राइम कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी 'पीसी सोलंकी' नाम के एक वकील के किरदार को जीवंत करते हुए नजर आएंगे। फ‍िल्‍म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया में सराहा गया था।    

फ‍िल्‍म का निर्देशन किया है अपूर्व सिंह कार्की ने। जी स्‍टूडियो और भानुशाली स्‍टूडियो ने फ‍िल्‍म का निर्माण किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ‍िल्‍म सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे साल 2013 के आसाराम बापू प्रकरण पर आधारित बताया जा रहा है। फ‍िल्‍म के ट्रेलर से भी इसका पता चलता है। 2 हफ्ते पहले रिलीज किए गए ट्रेलर को अबतक 2.2 करोड़ से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। 



‘पीसी सोलंकी' के किरदार में मनोज बाजपेयी 16 साल की एक नाबालिग को न्‍याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं, जिसके साथ बाबा ने गलत काम किया! फ‍िल्‍म ने दिखाया जाएगा कि मनोज बाजपेयी किस तरह से बड़े वकीलों के सामने जिरह करते हुए उन्‍हें केस में हरा देते हैं। इस फ‍िल्‍म में मनोज बाजपेयी के अलावा आद्रिजा, सूर्या मोहन, कौस्तव सिन्हा और निखिल पांडे जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
 

इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फ‍िल्‍म 

'सिर्फ एक बंदा काफी है' को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। कल यानी 23 मई से यह फ‍िल्‍म जी5 (Zee5) पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी। जिन यूजर्स के पास जी5 का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, वह इस फ‍िल्‍म को देख पाएंगे। मनोज बाजपेयी के फैंस इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी सीरीज फैमिली मैन का भी इंतजार हाे रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »