Alone OTT Release: 2.5 करोड़ में बनी मलयालम फिल्म Alone ने कमाए केवल 67 लाख! अब इस OTT पर 3 मार्च को होगी रिलीज!

फिल्म Alone को राजेश जयारमन ने लिखा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
  • 3 मार्च से आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
  • मोहनलाल ने फिल्म में कालीदासन का किरदार निभाया है।

फिल्म Alone को राजेश जयारमन ने लिखा है।

Photo Credit: Twitter/ForumKeralam

मलयालम फिल्म अलोन (Alone) को सिनेमाघरों में 26 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है। क्रिटिक्स की ओर से इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। रोचक बात ये है कि फिल्म 2.5 करोड़ के बजट में बनी है। लेकिन उससे भी हैरानी की बात ये है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 67 लाख का कारोबार किया। अब फिल्म के रिलीज के एक महीने के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने का फैसला किया है। 
साउथ सिनेमा की मलयालम फिल्म Alone को Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया जाना है। जिसकी रिलीज डेट भी मेकर्स की ओर से कंफर्म कर दी गई है। फिल्म को 3 मार्च को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज से पहले इसे सीधे ओटीटी पर लाने की बात कही जा रही थी। प्राइसबाबा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने केरल के बॉक्स ऑफिस पर केवल 67 लाख का कारोबार किया। फिल्म वैसे भी अपने आप में बहुत ही रोचक तथ्य लेकर चलती है क्योंकि इसमें एक ही एक्टर आपको दिखाई देगा जिनका नाम मोहनलाल है। मोहनलाल ने फिल्म में कालीदासन का किरदार निभाया है। 

फिल्म Alone को राजेश जयारमन ने लिखा है। जबकि इसके प्रड्यूसर एंटनी पेरूम्बावूर हैं। मूवी को शाजी कैलास ने निर्देशित किया है। अलोन को आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी अभिनंदन रामानुजम और प्रमोद के पिल्लई ने की है। संगीत 4म्यूजिक्स ने दिया है। यहां पर हैरान करने वाली बात ये भी है कि जहां पिछले दिनों आई साउथ फिल्में भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचा गईं, वहीं अलोन केवल 67 लाख पर ही सिमट गई। 

पिछले साल कांतारा, KGF-2, RRR जैसी कुछ फिल्में इस कदर हिट हुईं कि बॉलीवुड के भी पसीने छूट गए। ऐसे में अलोन का सुपर फ्लॉप हो जाना काफी अटपटा लगता है। खैर, फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 3 मार्च से आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जिसके लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज भी आपको देना होता है। फिल्मी दुनिया की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: alone movie, alone ott release, alone ott release date

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. शुक्र पर मिला जीवन पृथ्वी से आया है! वैज्ञानिकों का स्टडी में दावा
  2. Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop X 5G में मिलेगी 6GB रैम, 6500mAh बैटरी, Amazon पर लॉन्च कंफर्म, जानें सबकुछ
  2. Gucci लॉन्च करेगी AI स्मार्ट ग्लासेस, Google के साथ मिलाया हाथ
  3. Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
  5. पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
  6. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Vivo का मार्केट में पहला रैंक
  7. AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
  8. Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
  9. Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
  10. boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.