Leo Box Office Collection Day 4: 'लियो' तीन दिन में पहुंची 140 करोड़ के पार! जानें चौथे दिन का हाल

फिल्म में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • लियो का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39 करोड़ रुपये रहा।
  • फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है।
  • फिल्म में एक्शन और मसाला भरपूर परोसा गया है।

थलापति विजय की फिल्म लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है।

थलापति विजय की फिल्म लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है। फिल्म 19 अक्टूबर रिलीज हुई थी और 2 दिनों में इसका कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। फिल्म ने जैसे बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला दी है। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है और फिल्म पूरे भारत में जबरदस्त कारोबार कर रही है। खासकर तमिल और तेलुगू में फिल्म आंधी की तरह आगे बढ़ रही है। लियो ने पहले दिन ही 64 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। अब फिल्म की रिलीज को 3 दिन पूर हो चुके हैं और आज इसकी रिलीज का चौथा दिन है। आइए जानते हैं कि तीन दिनों में इसने अब तक कितने करोड़ रुपये कमाए हैं, और चौथे दिन का कलेक्शन कहां तक जा सकता है। 

Leo बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े बताते हैं कि यह फिल्म एक नया इतिहास रचने जा रही है। शाहरुख खान की पठान, और जवान के बाद अब लियो तूफान बनकर आई है। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है और इसे देखने वालों की लम्बी लम्बी लाइनें सिनेमाघरों के बाहर देखी जा सकती हैं। पहले दिन 64.8 करोड़ की कमाई करने वाली लियो ने दूसरे दिन 35 करोड़ से ज्यादा कमाकर दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि लियो का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार को फिल्म की रिलीज का चौथा दिन है और इसके अनुमानित आंकड़े भी एक नया रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं। 

Leo Box Office Collection Day 4: लियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बीते दिन से भी ज्यादा रहने का अनुमान है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म लियो रिलीज का चौथा दिन पूरा होने तक 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म का कुल कलेक्शन 180 करोड़ तक पहुंच जाएगा। तमिल भाषी राज्यों में फिल्म धूम मचा रही है और सबसे ज्यादा कलेक्शन तमिल में ही देखा जा रहा है। हालांकि फिल्म को हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है। 

फिल्म में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज के अलावा रत्न कुमार और धीरज वैद्य ने भी लिखा है। इससे पहले लोकेश कनगराज और विजय की जोड़ी फिल्म मास्टर में एकसाथ देखी गई थी। फिल्म में एक्शन और मसाला भरपूर परोसा गया है। कहानी में विजय को एक कैफे मालिक पार्थिबिन दिखाया गया है। जो एक कैफे चलाता है। एक दिन उसके कैफे पर हमला होता है जिसके बाद उसकी जिंदगी में काफी उथल पुथल मच जाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  2. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  3. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  4. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  5. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  6. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  7. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.