• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ‘आदिपुरुष’ के टीजर का मजाक उड़ाने वालों को कृति सेनन ने दिया जवाब, जानें क्‍या कहा

‘आदिपुरुष’ के टीजर का मजाक उड़ाने वालों को कृति सेनन ने दिया जवाब, जानें क्‍या कहा

Kriti Sanon on Adipurush Teaser : हाल ही अपने एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानें ऐसा क्या कहा उन्होंने।

‘आदिपुरुष’ के टीजर का मजाक उड़ाने वालों को कृति सेनन ने दिया जवाब, जानें क्‍या कहा

कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फ‍िल्म ‘भेड़‍िया’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

ख़ास बातें
  • 16 जून 2023 को रिलीज की जाएगी आदिपुरुष
  • टीजर का लोगों ने उड़ाया था मजाक
  • कृति सेनन ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
विज्ञापन
Kriti Sanon in Adipurush Teaser : प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था। इसमें प्रभास, भगवान राम और कृति सेनन माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह रावण की भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसका काफी मजाक उड़ाया गया। कभी इसके वीएफएक्स तो कभी सैफ अली खान के लुक को लेकर कमेंट किए गए। इस कारण जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। हाल ही अपने एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानें ऐसा क्या कहा उन्होंने।

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन जब लोगों ने इसके वीएफएक्स का मजाक बनाया, तो उन्होंने रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज की जाएगी। हाल ही में कृति सेनन ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान आदिपुरुष को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि एक मिनट 30 सेकेंड की वीडियो में सबकुछ नहीं दिखा सकते। उनके इस जवाब ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फ‍िल्म ‘भेड़‍िया' के प्रमोशन में बिजी हैं। फ‍िल्‍म आदिपुरुष को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा ‘आदिपुरुष की टीम ने जो बनाया उन्हें उस पर फक्र है। ओम राउत जानते हैं कि इस फिल्म में हमारा इतिहास है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। वह जानते हैं कि सही तरीके से कैसे दिखाना है जैसे कि उन्होंने कल्पना की है। वह इस इतिहास को दुनिया के सामने रखना चाहते हैं। एक मिनट और 30 सेकेंड के वीडियो में सबकुछ नहीं दिखा सकते। इसमें और भी बहुत कुछ है।‘

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब आया तो लोगों ने इसका जमकर मजाक बनाया। यहां तक कहा कि इसमें तथ्यों के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म पर कुछ और काम करने का फैसला लेते हुए इसकी रिलीज को आगे बढा दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »