कौन बनेगा करोड़पति 14 : 7.5 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंचा यह प्रतियोगी, क्या जीत पाएंगे बड़ी रकम?

KBC 14 : शो के प्रजेंटर महानायक बिग-बी यानी अमिताभ बच्‍चन, शाश्वत से 7.5 करोड़ रुपये का सवाल पूछने वाले हैं। बड़ा रोमांच यही है कि क्‍या शाश्वत सवाल का सही जवाब दे पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 21:18 IST
ख़ास बातें
  • शाश्वत गोयल नाम के प्रतियोगी ने जीते 1 करोड़ रुपये
  • 7.5 करोड़ रुपये के सवाल पर देना है जवाब
  • सही जवाब दिया तो मिलेगी बड़ी रकम

KBC 14 : शाश्वत गोयल नाम के प्रतियोगी ने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर गेम के आखिरी पड़ाव में अपनी जगह पक्‍की की है।

सोनी टीवी (Sony) के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के 14वें सीजन को उसका दूसरा करोड़पति मिल गया है। शाश्वत गोयल नाम के प्रतियोगी ने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर गेम के आखिरी पड़ाव में अपनी जगह पक्‍की की है। शो के प्रजेंटर महानायक बिग-बी यानी अमिताभ बच्‍चन, शाश्वत से 7.5 करोड़ रुपये का सवाल पूछने वाले हैं। बड़ा रोमांच यही है कि क्‍या शाश्वत सवाल का सही जवाब दे पाएंगे। 

‘कौन बनेगा करोड़पति' का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें शाश्वत गोयल रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह ऑडियंस के बीच हैं और कोई उन्‍हें दिलासा देते हुए कह रहा है कि मम्‍मी का आशीर्वाद उन्‍हें मिल गया। जो भी हुआ, उनकी मां का आशीर्वाद है। इसके बाद अमिताभ, शाश्वत के सामने 7.5 करोड़ रुपये का सवाल रखते हैं। 
Advertisement

प्रोमो वीडियो बताता है कि शाश्वत गोयल साल 2013 से ‘कौन बनेगा करोड़पति' में आने की तैयारी कर रहे थे। उनकी मां को इसकी बहुत चाहत थी। अब जब वह हॉटसीट पर आ गए हैं, उनकी मां इस दुनिया में नहीं हैं। शाश्वत को रोता हुआ देखकर अमिताभ भी गमगीन नजर आते हैं। प्रोमो बताता है कि अमिताभ, शाश्वत से किसी सवाल का जवाब लॉक करने को कह रहे हैं। शाश्वत जवाब देते हैं और बिग बी, उनका ऑप्‍शन लॉक कर देते हैं।  

दर्शक जानना चाहते हैं कि क्‍या शाश्वत 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे। इसका जवाब उन्‍हें आने वाले ऐपिसोड्स में मिल पाएगा। बहरहाल, बात करें केबीसी के इस सीजन की, तो शाश्वत गोयल से पहले कविता चावला ने केबीसी 14 में एक करोड़ रुपये की रकम अपने नाम की है। खास यह है कि क‍विता ने 7.5 करोड़ रुपये का सवाल छोड़ दिया था। अमिताभ बच्चन ने कविता से 7.5 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा था कि फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू में डबल सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी? ऑप्शन थे - (A) सर्विसेस, (B) आंध्र, (C) महाराष्ट्र, (D) सौराष्ट्र। सवाल का सही जवाब था (B) आंध्र। अच्‍छी बात रही कि कविता ने इस सवाल को छोड़ दिया, क्‍योंकि वह इसका उत्‍तर सर्विसेस होने का अनुमान लगा रही थीं। 
Advertisement

कविता ने जिस सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ रुपये अपने नाम किए वह था- अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर कौन था? कविता को चार ऑप्‍शन दिए गए, चूहा, खरगोश, कछुआ और चिंपैंजी। सवाल का सही जवाब था, कछुआ। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.