• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • हेरा फेरी 3 में दिखेंगे कार्तिन आर्यन, परेश रावल ने किया कंफर्म, अक्षय कुमार के फैंस नाराज

हेरा फेरी-3 में दिखेंगे कार्तिन आर्यन, परेश रावल ने किया कंफर्म, अक्षय कुमार के फैंस नाराज

सभी के पसंदीदा किरदार राजू (अक्षय कुमार) शायद इस बाद हेरा फेरी करते हुए नजर न आएं। फिल्म में तीनों किरदार राजू, श्याम और बाबूराव बेहद लोकप्रिय हुए थे।

हेरा फेरी-3 में दिखेंगे कार्तिन आर्यन, परेश रावल ने किया कंफर्म, अक्षय कुमार के फैंस नाराज

Photo Credit: IMDb/Instagram

ख़ास बातें
  • हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन होंगे, यह परेश रावल ने कंफर्म किया है।
  • 2000 में जब 'हेरा फेरी' आई थी तब इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।
  • हेरा फेरी 3 में अक्षय होंगे या नहीं फिलहाल यह कंफर्म नहीं है।
विज्ञापन
अगर आप हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के लवर रहे हैं तो आपको लिए एक हैरान करने वाली खबर आई है। जी हां अब इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री होने वाली है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी वाली इस फिल्म ने सन 2000 में आकर खूब मनोरंजन किया था उसके बाद फिर हेरा फेरी आई और उसमें भी यही तिगड़ी धमाल मचाती नजर आई। मगर फिर हेरा फेरी के 6 साल बाद हेरा फेरी 3 आने वाली है। मगर अब इसमें नए हीरो की एंट्री होने वाली है। शायद ऐसा भी हो सकता है कि पुराने किरदार के साथ हो या फिर पुराना किरदार साथ न भी हो। अब तक हम जो कहना चाह रहे हैं वो शायद आप भी समझ गए होंगे। जी हां सभी के पसंदीदा किरदार राजू (अक्षय कुमार) शायद इस बाद हेरा फेरी करते हुए नजर न आएं। फिल्म में तीनों किरदार राजू, श्याम और बाबूराव बेहद लोकप्रिय हुए थे।

हेरा फेरी के निर्देशन के नीरज वोरा को चुना गया था और साथ में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन हेरा फेरी 3 भी शामिल हुए थे। मगर अब ऐसा लग रहा है कि पार्ट 3 अब आने वाला है और इसको खुद परेशा रावल ने कंपर्म किया है। हालांकि इस बार कार्तिक आर्यन को फिल्म में रखा जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि अक्षय कुमार शामिल होंगे या नहीं।

साल 2000 में जब 'हेरा फेरी' आई थी तब इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। वहीं दूसरे पार्ट का निर्देशन नीरज वोरा द्वारा किया गया था। अब तीसरे पार्ट को लेकर बहुत कंफ्यूजन है कि पहले और दूसरे पार्ट वाले निर्देशक इसका निर्देशन करेंगे या फिर कोई तीसरा ही आकर इस फिल्म को बनाएगा। फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ही हो सकते हैं। आपको बता दें कि हेरा फेरी फिल्म मलयालम फिल्म रामजी राओ स्पीकिंग की हिंदी रीमेक थी।

ट्विटर पर एक यूजर ने परेश रावल को टैग करके पूछा कि सर क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 कर रहे हैं?
तो इस ट्वीट का जवाब देते हुए रावल ने कहा कि हां यह सच है।
फिर उसके बाद तो अक्षय के फैंस ने ट्वीट्स की झड़ी लगा दी।
आपको बता दें कि इससे पहले 'भूल भुलैया 2' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लिया गया था। हालांकि अक्षय की 'भूल भुलैया' के जैसी ही  कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया सुपरहिट मूवी रही।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »