'फ्रेडी' फर्स्ट लुक : टपकता खून, हाथ में बत्तीसी, खतरनाक डॉक्टर बने कार्तिक आर्यन

फ्रेडी फिल्म की कहानी के बारे में खुद कार्तिक आर्यन का कहना है कि इस तरह की स्टोरी पर उन्होंने कभी काम नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2022 09:20 IST
ख़ास बातें
  • कार्तिक के हाथों में इन्सानी दांतों का खून से सना जबड़ा दिखाया गया है।
  • दांतों का जबड़ा दोनों पोस्टर में मौजूद है।
  • फिल्म एक थ्रिलर मूवी बताई जा रही है।

फ्रेडी कार्तिक की दूसरी फिल्म होगी जो सीधे ओटीटी पर आ रही है।

Photo Credit: Twitter/image shared by Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म फ्रेडी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जिसमें कार्तिक एक डॉक्टर के किरदार में दिख रहे हैं। लेकिन यह डॉक्टर जरा दूजे किस्म के हैं। अपने लुक से यह डॉक्टर लोगों को डरा रहे हैं। बॉलीवुड में एक और जहां बड़े बड़े धुरंधरों की फिल्में चारों खाने चित हो रही हैं, वहीं, कार्तिक एकलौते ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्में इस वक्त बॉलीवुड के लिए ऑक्सीजन का काम कर रही हैं। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया उन इक्का दुक्का सुपरहिट फिल्मों में से है जो इस साल बॉक्स ऑफिस की लाज बचाने में कामयाब रही हैं। अब फ्रेडी के जरिए कार्तिक आर्यन फिर से कोई कारनाम करने के मूड में दिख रहे हैं। 

कार्तिक आर्यन की फ्रेडी ओटीटी रिलीज मूवी है, जो जल्द ही आप सबके सामने आने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन ने चश्मा पहना हुआ है। उनके हाथों में इन्सानी दांतों का एक जबड़ा दिख रहा है जिस पर खून सना हुआ है। कार्तिक के हाथों पर भी खून लगा हुआ दिखाया गया है। फिलहाल पोस्टर से फिल्म की कहानी के बारे में कोई खास हिंट नहीं मिली है। इसलिए इस फिल्म की कहानी लोगों के लिए काफी हटकर हो सकती है। हां, लेकिन कार्तिक ने अपने किरादर के बारे में एक हिंट दी है। ट्विटर पर फर्स्ट लुक की इमेज के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है- डॉ फ्रेडी गिनवाला, अपॉइंटमेंट ओपनिंग सून। यानि कि कार्तिक आर्यन एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं जिसका नाम है डॉ फ्रेडी गिनवाला। 

इससे एक दिन पहले ही कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक और पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में एक कछुआ दिखाया गया है जिसके ऊपर दांतों का एक जबड़ा रखा गया है। उस जबड़े में गुलाब का एक फूल भी पकड़ाया गया है। पोस्टर को देखकर पता लग रहा है कि फिल्म बहुत ही हटकर होने वाली है। इसके डिस्क्रिप्शन में कार्तिक ने लिखा है- 'स्लो एंड स्टीडी विंस द रेस! फ्रेडी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हो जाएं। फर्स्ट लुक आ रहा है।' हालांकि, इसके कैप्शन से भी फिल्म की कहानी के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 

फ्रेडी फिल्म के दोनों पोस्टर में एक बात तो साफ हो जाती है कि दांतों का जबड़ा दोनों पोस्टर में मौजूद है। इसका मतलब है कि कार्तिक अवश्य ही एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दूसरा, फिल्म के दोनों पोस्टर को देखकर पता लगता है कि यह फिल्म एक थ्रिलर हो सकती है। कहानी में सस्पेंस देखने को मिलेगा। फ्रेडी कार्तिक की दूसरी फिल्म होगी जो सीधे ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। 

कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला भी दिखाई देंगी। फ्रेडी फिल्म की कहानी के बारे में खुद कार्तिक आर्यन का कहना है कि इस तरह की स्टोरी पर उन्होंने कभी काम नहीं किया है। इस फिल्म को शशांक घोष ने निर्देशित किया है और बनाया एकता कपूर ने है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.