जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से कहा, सुकेश चंद्रशेखर ने बर्बाद कर दिया करियर

अदालत को दिए अपने बयान में जैकलीन ने कहा है कि सुकेश से उनकी पहचान होम मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर करवाई गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • जैकलीन ने पिंकी इरानी के जरिए सुकेश से मिलने की सहमति दी थी
  • वह दिन में तीन बार कॉल पर सुकेश से बात करती थी
  • यह मामला लगभग 200 करोड़ रुपये की अवैध वसूली से जुड़ा है

केरल और चेन्नई की यात्रा के लिए जैकलीन ने महाठग के प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया था

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की ओर से दायर मामले में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez ने दिल्ली की एक अदालत को बताया है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। 

अदालत को दिए अपने बयान में जैकलीन ने कहा है कि सुकेश से उनकी पहचान होम मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर करवाई गई थी। जैकलीन ने पिंकी इरानी के जरिए सुकेश से मिलने की सहमति दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिंकी को सुकेश की गतिविधियों की जानकारी थी लेकिन उसने इसके बारे में जैकलीन को नहीं बताया। जैकलीन ने खुलासा किया है कि उन्होंने केरल और चेन्नई की यात्रा के लिए सुकेश के प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया है। वह दिन में तीन बार कॉल या वीडियो कॉल पर सुकेश से बात करती थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी मामले की एक अन्य आरोपी बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही ने ED को दिए बयान में दावा किया है कि सुकेश ने उसे एक बड़ा घर और लग्जरी वाले लाइफस्टाइल का वादा किया था। उसके लिए उसने नोरा के सामने अपनी गर्लफ्रेंड बनने की शर्त रखी थी। नोरा भी बताया है कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ने उससे संपर्क कर कहा था कि सुकेश के ऑफर के लिए जैकलीन कतार में इंतजार कर रही है लेकिन वह नोरा को चाहता है। नोरा ने बताया कि वह शुरुआत में यह नहीं जानती थी कि सुकेश कौन है। नोरा का दावा है कि उसने कभी सुकेश से संपर्क नहीं किया। 

नोरा ने बताया कि उसने सुकेश को तब देखा था जब ED के ऑफिस में उन्हें एक साथ बिठाकर पूछताछ की गई थी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सर्कस में नजर आई जैकलीन पर इस मामले में अपराध से मिली रकम का इस्तेमाल करने में शामिल होने का आरोप है। यह मामला लगभग 200 करोड़ रुपये की अवैध वसूली से जुड़ा है और इसमें सुकेश मुख्य आरोपी है। उसने जेल में रहते हुए जैकलीन को अपने जाल में फंसाया था। इस मामले में जैकलीन से कई बार पूछताछ की जा चुकी है और उनके विदेश जाने पर भी अदालत ने रोक लगाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.