JioCinema फ्री में दिखाएगा IPL 2023, 12 भाषाओं के साथ अल्ट्रा HD 4K रेजोल्यूशन में होगी स्ट्रीमिंग

JioCinema, 2023 और उसके बाद के आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2023 10:31 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema आईपीएल टूर्नामेंट के लिए के लिए भारत में फ्री स्ट्रीमिंग करेगा।
  • JioCinema, 2023 और उसके बाद के IPL के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है।
  • JioPhone फीचर फोन JioCinema प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

JioCinema ऐप के जरिए IPL 2023 मुफ्त में स्ट्रीम होगा।

Photo Credit: Gadgets 360

JioCinema इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए के लिए भारत में फ्री में स्ट्रीमिंग करेगा। आपको बता दें कि JioCinema, 2023 और उसके बाद के आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। 31 मार्च से IPL 2023 की शुरुआत होने वाली है। JioCinema कई प्लेटफॉर्म्स पर कई नई सुविधाओं के साथ यूजर्स का अनुभव बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। नई टेक्नोलॉजी में कई कैमरा एंगल शामिल हैं जिनका चयन यूजर्स कर सकते हैं। इसके साथ ही टूर्नामेंट में सभी 74 मैचों के लिए अल्ट्रा-एचडी 4K रेजॉल्यूशन तक स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
 

JioCinema पर IPL 2023 की अल्ट्रा-एचडी रेजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग


IPL क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर पहले साल के बाद JioCinema ने कई नई टेक्नोलॉजी और बदलावों को पेश किया है, जिससे मोबाइल और टीवी प्लेटफार्म्स पर व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। कंपनी ने टूर्नामेंट आयोजक बीसीसीआई के साथ इक्विपमेंट को अपग्रेड करने का काम किया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि टूर्नामेंट को अल्ट्रा-एचडी 4K रेजॉल्यूशन के साथ दुनिया भर में स्ट्रीम किए जाए, जिससे बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर बेहतर अनुभव मिलेगा।

JioCinema, IPL 2023 को स्ट्रीम करने की लागत कम करने के लिए भी काम कर रहा है। Jio का किफायती JioPhone फीचर फोन JioCinema प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Jio मीडिया केबल एक्सेसरी के साथ भी काम करेगा, जिससे एक फीचर फोन से पुराने टीवी पर भी स्ट्रीमिंग हो सकती है। स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स वायरलेस कास्टिंग करने के अलावा, स्टेबल वायर्ड डिस्प्ले कनेक्शन के लिए टीवी से कनेक्ट करने के लिए एडेप्टर या केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

हाई रेजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग से बड़ी स्क्रीन से लैस स्मार्ट टीवी वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा ऐसे कई बदलाव हैं जो यूजर्स को स्मार्टफोन, टैबलेट और वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट समेत सभी प्रकार के डिवाइसेज पर लाभ प्रदान करेंगे। यह सर्विस एक बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए तैयार है, जिसमें स्कोर और पिच हीट मैप्स जैसा डाटा, टेक्स्ट कमेंट्री और कई कैमरा एंगल का व्यू शामिल हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा अलग-अलग तरीके से एक्सेस किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.