Indian Idol 13 रियलटी शो को बायकॉट करने की हो रही है बात, जानें क्या है माजरा?

ट्विटर पर लोगों ने Indian Idol के निर्माताओं और जजों पर जमकर भड़ास निकाली है। कुछ ने शो को फेक (Fake) बता दिया, तो कुछ लोगों ने रीतो रीबा के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 22:21 IST
ख़ास बातें
  • Indian Idol 13 से Rito Riba बाहर हो गए हैं
  • इन्हें ऑडीशन के समय से आवाज और गाने के अंदाज के लिए पसंद किया जा रहा था
  • रीतो रीबा अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं

Indian Idol 13 से Rito Riba बाहर हो गए हैं

Indian Idol 13: इंडियन आइडल सिंगिंग रियलिटी शो का 13वां सीजन चल रहा है, जहां हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज की भूमिका निभा रहे हैं। शो को शुरू हुए लगभग तीन हफ्ते बीत चुकी है और टॉप 15 कंटेस्टेंट को चुना जा चुका है। हालांकि, सोशल मीडिया पर टॉप 15 में एक कंटेस्टेंट की जगह पक्की ना होने पर लोग रियलटी शो निर्माताओं और सभी जजों पर भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया पर इस शो को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, रीतो रीबा (Rito Riba) है।

Indian Idol 13 से Rito Riba बाहर हो गए हैं। इन्हें शो के ऑडीशन के समय से ही इनकी आवाज और इनके गाने के अंदाज के लिए बेहद पसंद किया जा रहा था। दरअसल, शो की शुरुआत में कुल 30 कंटेस्टेंट चुने गए थे, जिसमें से जजों को टॉप 15 को चुनना था। शुरुआत से ही रीबा को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा था, लेकिन टॉप 15 में अरुणाचल प्रदेश से आए रीतो रीबा को नहीं लिया गया। 

अब, लोगों का प्रश्न है कि रीतो रीबा की इतनी अच्छी आवाज और उनकी गाने की बहुमुखी प्रतिभा के बावजूद उन्हें शो से क्यों निकाला गया? शो में शुरुआत से ही जजों द्वारा भी उन्हें काफी पसंद किया जा रहा था। 

ट्विटर पर लोगों ने Indian Idol के निर्माताओं और जजों पर जमकर भड़ास निकाली है। कुछ ने शो को फेक (Fake) बता दिया, तो कुछ लोगों ने रीतो रीबा के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया। आप इन रिएक्शन ट्वीट्स को नीचे पढ़ सकते हैं।
 
 
 
 
 

बता दें, रीतो रीबा अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। वह पहले से ही सिंगर और कंपोजर हैं। उनका एक YouTube चैनल भी है, जिसके 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: indian idol 13, Indian Idol 13 Rito Riba, Rito Riba

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  2. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  3. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  3. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  6. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  8. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  10. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.