• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Indian Idol 13 की इस कंटेस्टेंट को सुभाष घई ने दे डाला फिल्म का ऑफर! मीठी आवाज़ और खूबसूरती पर हुए फिदा

Indian Idol 13 की इस कंटेस्टेंट को सुभाष घई ने दे डाला फिल्म का ऑफर! मीठी आवाज़ और खूबसूरती पर हुए फिदा

सुभाष घई ने बिदिप्ता चक्रवर्ती की खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म में हिरोईन बनने तक का ऑफर दे डाला।

Indian Idol 13 की इस कंटेस्टेंट को सुभाष घई ने दे डाला फिल्म का ऑफर! मीठी आवाज़ और खूबसूरती पर हुए फिदा

Photo Credit: sonyliv

सुभाष घई ने बिदिप्ता चक्रवर्ती की खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें हिरोईन बनने का ऑफर दिया

ख़ास बातें
  • शो में विनीत सिंह के लिए ईस्माइल दरबार का खास सपोर्ट देखने को मिला।
  • 2 अक्टूबर यानि कि आज द ड्रीम डेब्यू राउंड का दूसरा दिन है।
  • बिदिप्ता ने 'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है' गाने को अपनी मीठी आवाज दी
विज्ञापन
भारत के सबसे पॉपुलर गायकी रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 13 (Indian Idol 13) शुरू हो चुका है और इस बार शो में जबरदस्त टेलेंट दिखाई दे रहा है। टॉप 15 में चुने गए सभी कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं और ऑडियंस भी इन पर खूब प्यार लुटा रही है। लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसी भी हैं जिनकी ऑडियंस ही नहीं, बल्कि मशहूर फिल्म मेकर सुभाष घई भी फैन हो गए हैं। इस कंटेस्टेंट का नाम है बिदिप्ता चक्रवर्ती। 1 अक्टूबर, यानि शनिवार को प्रसारित हुए शो में शिवम सिंह, ऋषि सिंह, विनीत सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोटवाल, प्रीतम रॉय और संचारी सेनगुप्ता ने अपने परफॉर्मेंस दिए। 

शनिवार वाले शो के राउंड का नाम था द ड्रीम डेब्यू। आधे कंटेस्टेंट ने कल इसमें परफॉर्म किया था और बाकी बचे हुए कंटेस्टेंट रविवार वाले शो में परफॉर्म करेंगे। इस राउंड में शिवम सिंह, ऋषि सिंह, संचारी सेनगुप्ता और बिदिप्ता चक्रवर्ती ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा जिसे सुनकर जजेज के साथ साथ शो में कंटेस्टेंट का मनोबल बढ़ाने आई अरूणा ईरानी, अरमान मलिक, इस्माइल दरबार, जावेद अली, मंदाकिनी जैसी हस्तियां भी अपनी कुर्सी से उठकर झूमने पर मजबूर हो गईं। कंटेस्टेंट की सिंगिंग को सुनकर इनमें से सुभाष घई ने बिदिप्ता चक्रवर्ती को तो ऐसा ऑफर दे डाला जिसने सबको हैरान कर दिया। 
सुभाष घई ने बिदिप्ता चक्रवर्ती की खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म में हिरोईन बनने तक का ऑफर दे डाला। उन्होंने कहा, "बिदिप्ता, क्या आप हिरोईन बनना पसंद करेंगी?" इस पर बिदिप्ता का मुंह खुला का खुला रह गया। वहीं, जजेज समेत सभी सेलिब्रिटी भी ये सुनकर हैरान हो गए। इस पर बिदिप्ता ने सुभाष घई को धन्यवाद किया। बिदिप्ता ने 'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है' गाने को अपनी मधुर और मीठी आवाज में गाया। 

कल के शो में विनीत सिंह के लिए ईस्माइल दरबार का खास सपोर्ट देखने को मिला। जिसके बाद विनीत सिंह काफी भावुक भी हो गए थे। 2 अक्टूबर यानि कि आज द ड्रीम डेब्यू राउंड का दूसरा दिन है। आज नवदीप वडाली, रूपम भरनारिया, काव्या लिमये, अनुष्का पात्रा, सेंजुति दास, सोनाक्षी कर, देबोस्मिता रॉय आदि की परफॉर्मेंस होगी। Indian Idol 13 लोगों को खूब भा रहा है, क्योंकि इस बार जो कंटेस्टेंट चुनकर सामने आए हैं उन सभी की टोनल क्वालिटी एक दूसरे से काफी अलग है और सुरों से खेलना भी ये कलाकार बखूबी जानते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  9. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  10. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »