Indian Idol 13 : इस प्रतियोगी को मिले सबसे कम वोट, शो में खत्‍म हुआ सफर

Indian Idol 13 : शो में सभी कंटेस्टेंट अपनी आवाज से जजों और ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं।

Indian Idol 13 : इस प्रतियोगी को मिले सबसे कम वोट, शो में खत्‍म हुआ सफर

रुपम भरनारिया का सफर इस शो से खत्म हो गया है। उन्‍हें सबसे कम वोट मिले।

ख़ास बातें
  • कंटेस्टेंट रुपम भरनारिया का सफर खत्म
  • शो को मिले 11 टॉप कंटेस्टेंट
  • निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सुनाए किस्से
विज्ञापन
Indian Idol 13 :  इंडियन आइडल 13 में अपनी आवाज से प्रभावित करने वालीं एक कंटेस्टेंट बाहर हो गई हैं। इंडियल आइडल शो इन दिनों लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में सभी प्रतियोगी अपनी आवाज, गीतों से जजों और ऑडियंस का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में शो में निर्माता-निर्देशक सुभाष घई भी आए थे। सभी ने उनकी फिल्मों के गाने गाए, जिससे सुभाष घई काफी प्रभावित दिखाई दिए। हालांकि इस रविवार एक कंटेस्टेंट का सफर इस शो से खत्म हो गया।

रुपम भरनारिया का सफर खत्म

शो में मौजूद सभी 12 कंटेस्टेंट ने दमदार परफॉरमेंस दी। सभी ने शो के जजों हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी को अपना आवाज से हैरान कर दिया। शो में आए गेस्ट सुभाष घई ने भी उनकी आवाज की खूब तारीफ की। लेकिन 12 कंटेस्टेंट में से एक रुपम भरनारिया का सफर कल इस शो से खत्म हो गया। रुपम को सबसे कम वोट मिलने के कारण शो छोड़कर जाना पड़ा।

शो को मिले 11 टॉप कंटेस्टेंट

बीते एपिसोड में अनुष्का पात्रा, रुपम भरनारिया और चिराग कोतवाल बॉटम 3 में शामिल थे। लेकिन रुपम को सबसे कम वोट मिले। इस कारण उन्हें शो से घर जाना पड़ा। अब इस शो में कुल 11 कंटेस्टेंट रह गए हैं। इनमें नवदीव वडाली, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, विनीत सिंह, चिराग कोतवाल, सेंजुती दास, अनुप्का पात्रा, देवोष्मिता रॉय, काप्या लिमये, सोनाक्षी और बिदिप्ता चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं।

सुभाष घई ने सुनाए किस्से

इंडियन आइडल 13 के सेट पर आए निर्माता-न‍िर्देशक सुभाष घई ने जजों और कंटेस्टेंट के साथ अपनी फिल्मों से जुड़े कई इंटेस्टिंग किस्से बताए। साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रोडक्शन हाउस मुक्ता का नाम उनकी पत्नी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने के अनुभवों को भी शेयर किया।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »