IND vs SA 2022 2nd T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच आज कहां, कैसे देखें लाइव?

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 18:03 IST
ख़ास बातें
  • साउथ अफ्रीका भारत से 8 और टी20 सीरीज में भिड़ चुकी है
  • भारत एक बार भी घरेलू जमीन पर नहीं जीत पाया है।
  • इस बार भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

IND vs SA 2nd T20 मैच आज शाम को 7 बजे शुरू होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA T20) के बीच 2 अक्टूबर यानि आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुअनंतपुरम में खेला गया था। पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था। भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1 पॉइंट से बढ़त बना चुकी है। ऐसे में टीम काफी आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा आज दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेंगे। इतिहास देखें तो भारत ने घरेलू जमीन पर साउथ अफ्रीका को टी20 में अभी तक नहीं हराया है। 

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा आज इस सीरीज में अपनी जीत का खाता खोलने के मकसद से मैदान में उतरेंगे। इससे पहले साउथ अफ्रीका भारत से 8 और टी20 सीरीज में भिड़ चुकी है, जिसमें भारत एक बार भी घरेलू जमीन पर नहीं जीत पाया है। इनमें जो 3 सीरीज भारत ने जाती हैं वह विदेशी जमीन पर ही जीती हैं। लेकिन इस बार भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गुवाहाटी के मैदान में दोनों टीमों आज पहली बार आमने सामने होंगी, लेकिन सीरीज का यह दूसरा मैच होगा। 
Advertisement

आप इस मैच को घर बैठे टीवी और इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स पर भी आप इस मैच को अपने मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप आदि पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। साथ ही दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पर भी एक नजर डाल लें-

भारत की संभावित प्लेइंग 11:
Advertisement
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: 
Advertisement
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रॉसो/रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, बेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।
 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SA 2nd T20 मैच आज शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे होगा। दूसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 
Advertisement
 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैच को कहां देखें लाइव?

IND vs SA 2ndT20 मैच को आप अपने टीवी सेट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.