IND vs PAK T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप मैच आज कब,कहां, कैसे देखें लाइव?

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • IND vs PAK T20 World Cup का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।
  • आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से भी देख सकते हैं।
  • Airtel कस्टमर्स Airtel Xtream App पर लाइव टीवी चैनल पर मैच देख सकते हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना है।

T20 World Cup 2022 में आज भारतवासियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज उन दो टीमों के बीच मैच होगा जिसमें दोनों देशों की जनता सांस रोक कर मैच को देखने बैठती है। जी हां, आज भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान की टीम से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच T20 World Cup 2022 का आज महामुकाबला होने जा रहा है। टूर्नामेंट में भारत और पाक के बीच यह पहला मैच होने जा रहा है जिसको लेकर क्रिकेट फैन्स का एक्साइटमेंट 7वें आसमान पर है। ऐसे में कई लोग जानना चाहते होंगे कि मैच को लाइव कैसे देखा जा सकता है। हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं कि मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाना है, और आप इस मैच को घर बैठे लाइव कैसे देख सकते हैं। 

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना है। भारत में दीवाली सिर पर है और टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि भारतवासियों को दीवाली के साथ ही मैच की जीत की खुशी मनाने का मौका भी मिले। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 6 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं। इसमें 5 मैचों पर भारत ने कब्जा किया है और एक मैच पाकिस्तान ने जीता है। इस हिसाब से भारतीय टीम आज भी जीत का तोहफा दे सकती है। तो आप भी तैयार हो जाइये इस मैच का लुत्फ घर बैठे उठाने के लिए। 
 

IND vs PAK T20 World Cup कितने बजे होगा शुरू?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1 बजे किया जाना है। 
 

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को कैसे देखें लाइव?

IND vs PAK T20 World Cup का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से भी देख सकते हैं। आप इस मैच का लाइव स्ट्रीम Disney Plus Hotstar पर भी देख सकते हैं। यहां पर आपको डिज्नी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। 
 

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को फ्री में कैसे देखें?

अगर आपके पास जियो नेटवर्क है तो My Jio App पर भी इस मैच को देखा जा सकता है। ऐप में लाइव टीवी चैनल पर जाकर स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर आप इसे देख सकते हैं। इसी तरह Airtel के कस्टमर्स Airtel Xtream App पर जाकर लाइव टीवी चैनल के माध्यम से स्टार स्पोर्ट्स पर मैच का मजा ले सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.