Hanuman OTT Release: 300 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान' अब इस OTT पर मचाएगी धमाल!

इसके ओटीटी राइट्स Zee5 के पास बताए गए हैं।

Hanuman OTT Release: 300 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान' अब इस OTT पर मचाएगी धमाल!

हनुमान फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी।

ख़ास बातें
  • निर्देशक ने इसका दूसरा भाग भी घोषित कर दिया है।
  • इसके ओटीटी राइट्स Zee5 के पास बताए गए हैं।
  • लीड एक्टर तेजा सज्जा ने हनुमान में हनुमंथु की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Hanuman OTT Release: डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की ‘हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और थियेटर्स में दर्शकों की भीड़ इसे देखने के लिए जुटी रही। अब फिल्म के ओटीटी पर आने की खबर है। सिनेमाघरों में यह मूवी 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को 30 दिन पूरे हो चुके हैं और दुनियाभर में यह 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म इतनी पसंद की गई कि निर्देशक ने इसका दूसरा भाग भी बनाने की ठान ली। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि पहला भाग ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

हनुमान फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म इतनी सफल रही कि निर्देशक ने इसका दूसरा भाग भी घोषित कर दिया है दूसरा भाग 'जय हनुमान' के नाम से बनाया जाएगा। हालांकी दूसरे पार्ट के आने में अभी काफी समय लग सकता है। हनुमान तेलुगू सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि टॉलीवुड के इतिहास में 92 साल में पहली बार हुआ है। 

हनुमान की ओटोटी रिलीज के बारे में बड़ा अपडेट आ रहा है। फिल्मी बीट के अनुसार, हनुमान को ओटीटी पर जल्द रिलीज किया जा रहा है। इसके ओटीटी राइट्स Zee5 के पास बताए गए हैं। फिल्म को 2 मार्च को ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। तो अगर आपने हनुमान फिल्म थियेटर में नहीं देखी है तो इसे जल्द ही ओटीटी पर देखने का मौका मिलने वाला है। 

लीड एक्टर तेजा सज्जा ने हनुमान में हनुमंथु की भूमिका निभाई है। उनके अपोजिट दिखाई दी हैं अमृता अय्यर। जबकि वरलक्ष्मी सरथकुमार ने हनुमंथु की बहन अंजम्मा का रोल प्ले किया है। टॉलीवुड की यह पहली सुपरहीरो फिल्म है। जिसमें वेनेला किशोर, सत्या, विनय राय, गेटअप श्रीनू, राज दीपक शेट्टी, समुथिरकानी, कौशिक महता और भानु प्रकाश जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »