Bigg Boss 16 के घर से गोल्डन बॉयज की विदाई, अब शो में होगी कई वाइल्डकार्ड एंट्री

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में बीते शुक्रवार को गोल्डन बॉयज सनी नानासाहेब वाघछोरे और संजय गुर्जर बाहर हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डन बॉयज इस शो में कुछ दिनों के लिए ही आए थे।

Bigg Boss 16 के घर से गोल्डन बॉयज की विदाई, अब शो में होगी कई वाइल्डकार्ड एंट्री

बिग बॉस 16 के घर से गोल्डन बॉयज बाहर हो चुके हैं। शो अब धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री कि जाएगी।

ख़ास बातें
  • गोल्डन बॉयज हुए घर से बाहर
  • वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं नमिश तनेजा
  • बिग बॉस के घर में और भी वाइल्डकार्ड एंट्री की जाएगी
विज्ञापन
Bigg Boss 16:  सलमान खान के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में आए दिन कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। कभी किसी की घर से विदाई कर दी जाती है तो कभी वाइल्डकार्ड के जरिए कई नए चेहरों की एंट्रीज भी होती है। शुक्रवार के वॉर में देखा गया की सलमान खान ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को बारी-बारी से उनकी गलतियों के लिए फटकार लगाई। टीना दत्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और अंकित गुप्ता सभी को उनसे डांट पड़ी।  सलमान ने शो में हुए प्रियंका और अंकित के मसले को भी सुलझाने की कोशिश की। वहीं टीना और अर्चना के बीच के कड़वाहट को मिटाया। इस दौरान घर में आए गोल्डन बॉयज की भी विदाई कर दी गई।

गोल्डन बॉयज हुए घर से बाहर

गोल्डन बॉयज सनी नानासाहेब वाघछोरे और संजय गुर्जर कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस  में आए थे। सभी कंटेस्टेंट्स और ऑडियंस को लगा था कि दोनों वाइल्डकार्ड एंट्रीज हैं। मगर बीते शुक्रवार को पता चला की गोल्डन बॉयज सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही घर में रहने आए थे। हालांकि दोनों ने कैप्टेंसी वाले टास्क में दावेदारी की भूमिका निभाते हुए काफी योगदान दिया।

वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं नमिश तनेजा

रिपोर्ट्स की मानें तो अब बिग बॉस 16 में कई धमाकेदार एंट्री होने वाली है। वाइल्ड कार्ड को लेकर एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने नमिश तनेजा को अप्रोच किया है। लेकिन अभी तक नमिश ने शो में आने को लेकर कोई कनफर्मेंशन नहीं दी है। नमिश बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के को-एक्टर हैं। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स ने निशांत भट्ट को भी अप्रोच किया था, जिसपर निशांत ने कहा ‘अगर बिग बॉस मुझे दो से तीन दिनों के लिए शो में बुलाते हैं तो मैं इस बारे में जरूर सोच सकता हूं।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »