Box Office Collection Update : रक्षाबंधन पर गदर-2 ने बटोरे खूब पैसे! ड्रीम गर्ल 2 पहुंची 60 करोड़ पर

Gadar 2 Dream Girl 2 Collection : उम्‍मीद है कि इस वीकेंड के खत्‍म होते-होते ड्रीम गर्ल-2 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 16:08 IST
ख़ास बातें
  • गदर-2 और ड्रीम गर्ल-2 की कमाई में तेजी
  • रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़
  • दोनों फ‍िल्‍मों ने 16 करोड़ से ज्‍यादा कमाई की बुधवार को

अगस्‍त का महीना भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए पैसों की बरसात लेकर आया!

Gadar 2 Dream Girl 2 Collection : अगस्‍त का महीना भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए पैसों की बरसात लेकर आया! गदर-2 ने हिंदी पट्टी में सिनेमाघरों को दर्शकों की भीड़ से भर दिया, जबकि साउथ में रजनीकांत की फ‍िल्‍म जेलर ने धूम मचाई। अगस्‍त जाते-जाते आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल-2 आई और चल निकली। Gadar 2 और Dream Girl 2 ने रक्षाबंधन पर भी अच्‍छी कमाई दर्ज की है। आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म 6 दिनों में 60 करोड़ कमा चुकी है, जबकि सनी देओल की गदर-2 जल्‍द 500 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री मार सकती है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर गदर-2 ने 30 अगस्‍त यानी बुधवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफि‍स पर 8.6 करोड़ रुपये बटोरे। बुक माय शो पर 2 टिकट के साथ 2 टिकट फ्री का ऑफर भी काम करता हुआ दिख रहा है! गदर-2 की भारत में अबतक कुल कमाई 474.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। उम्‍मीद है कि जल्‍द यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये का करोबार अकेले भारत में दर्ज कर सकती है। 

आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल-2 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 6 दिनों में 59.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बुधवार को इसने 7.5 करोड़ रुपये बटोरे। अनुमान है कि फ‍िल्‍म इस वीकेंड के खत्‍म होते-होते 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी। ड्रीम गर्ल का पहला भाग साल 2019 में आया था। उस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

हालांकि सितंबर का महीना गदर-2 और ड्रीम गर्ल-2 दोनों के लिए चुनौती लेकर आ सकता है। किंग खान यानी शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान (Jawan) 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, जिसके बाद दर्शकों की भीड़ उस तरफ रुख कर सकती है। सनी और आयुष्‍मान दोनों की फ‍िल्‍मों के पास यह वीकेंड और अगले बुधवार तक का वक्‍त है। 6 दिनों में दोनों फ‍िल्‍मों को ज्‍यादा से ज्‍यादा कलेक्‍शन हासिल करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.