Gadar 2 Advance Booking : 1.50 लाख से ज्‍यादा एडवांस टिकट बेचकर ‘गदर-2’ ने मचाया ‘गदर’! जानें सभी आंकड़े

Gadar 2 Advance Booking : देश की 3 नेशनल चेन्‍स- पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 45 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 16:31 IST
ख़ास बातें
  • गदर-2 की एडवांस बुकिंग काफी तेज हो रही है
  • अबतक डेढ़ लाख से ज्‍यादा एडवांस टिकट बेचे जा चुके हैं
  • ये बुकिंग पहले दिन के शोज के लिए हुई है

फ‍िल्‍म रिलीज से पहले एडवांस टिकटों की सेल 2 लाख टिकटों तक पहुंच सकती है।

Photo Credit: @Gadar_Official

बॉलीवुड में इस वक्‍त सबसे ज्‍यादा चर्चा में है सनी देओल और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म गदर-2 (Gadar 2)। 11 अगस्‍त को रिलीज हो रही फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों की बुकिंग जब से शुरू हुई है, फैंस उत्‍साह में हैं। आंकड़े और रिपोर्ट्स बता रही हैं कि गदर-2 साल 2023 की एक और बड़ी हिट फ‍िल्‍म साबित हो सकती है। फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने बीते दिनों बताया था कि गदर-2 ने पहले दिन के लिए 3 नेशनल चेन्‍स में 30 हजार से ज्‍यादा एडवांस टिकट बेच दिए हैं। यह आंकड़ा अब और बढ़ गया है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने एक रिपोर्ट में बताया है कि गदर-2 ने पहले दिन के लिए 1 लाख 54 हजार 179 टिकट्स बेच दिए हैं। फ‍िल्‍म ने 3.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। एनसीआर, मुंबई और जयपुर रीजन्‍स में सबसे ज्‍यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। 
Advertisement

वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट कहती है कि गदर-2 के पहले दिन के शो के लिए देश की 3 नेशनल चेन्‍स- पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 45 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं। रिपोर्ट कहती है कि फ‍िल्‍म रिलीज से पहले एडवांस टिकटों की सेल 2 लाख टिकटों तक पहुंच सकती है।  

गदर-2 इस साल पठान के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फ‍िल्‍म बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ‍िल्‍म को 20 से 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिल सकती है। गौरतलब है कि गदर-2 का सीधा मुकाबला अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म ‘ओएमजी 2' (OMG 2) से होने वाला है। 
Advertisement

इस फिल्म में लगभग पुरानी ‘गदर' वाली स्टारकास्ट नजर आने वाली है, लेकिन अमरीश पुरी को ऑडियंस मिस करेगी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल का साथ सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा दे रहे हैं। गौरतलब है कि गदर-एक प्रेम कथा आज से 22 साल पहले 2001 में रिलीज हुई थी। उस फ‍िल्‍म ने 200 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार किया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.