Gadar-2 Leak: हैंडपंप नहीं, पोल उखाड़ते सनी देओल का सीन Gadar-2 से लीक! देखें वायरल वीडियो

गदर-एक प्रेम कथा आज से 22 साल पहले सन् 2001 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • गदर-एक प्रेम कथा आज से 22 साल पहले सन् 2001 में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म में सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा की भी होगी भूमिका।
  • गदर-2 में वही 22 साल पुरानी जोड़ी देखने को मिलेगी।

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर-2 का एक सीन शूटिंग के दौरान लीक हो गया है।

Photo Credit: Twitter/User Golu Meena Profile

गदर- एक प्रेम कथा लोगों के दिलों में आज भी वैसे ही बसी हुई है जैसे 22 साल पहले रिलीज के बाद बस गई थी। सनी देओल की इस सुपर-डुपर हिट फिल्म का सीक्वल यानि कि गदर-2 जब से अनाउंस हुआ है, फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। गदर-2 में वही 22 साल पुरानी जोड़ी देखने को मिलेगी, यानि कि सनी देओल और अमीषा पटेल। फिल्म का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन 22 साल बाद भी मीम्स का हिस्सा है। इससे मालूम पड़ जाता है कि फिल्म का क्रेज अभी भी वैसा का वैसा ही बरकरार है। तो क्या हो अगर गदर-2 का सीन रिलीज से पहले ही आपको देखने को मिल जाए? जी हां, Gadar-2 का एक सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। और ये सीन इतना जबरदस्त है कि लीक होते ही सेकेंड्स के हिसाब से वायरल हो गया। 

Gadar-2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म के इंतजार में फैंस का एक-एक दिन 1 साल के बराबर कट रहा है। ऐसे में फिल्म की एक झलक पहले ही देखने को मिल जाए कैसा हो? सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर-2 का एक सीन शूटिंग के दौरान लीक हो गया है। इस सीन में सनी पाजी हैंडपंप नहीं, एक पोल उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनको चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा है और बैकग्राउंड में एक्ट्रेस सिमरत कौर एक पोल से बंधी नजर आ रही हैं। सनी देओल का ये एक्शन सीन है जो फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स में से एक है। ट्विटर यूजर गोलू मीणा के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। आप भी देखें ये लीक हुआ वीडियो- 

सीन में आप देख सकते हैं कि सनी देओल को एक पोल से बांधा गया है। वे काले पठानी सूट में नजर में आ रहे हैं। सीन का सीक्वेंस कुछ ऐसा है कि वे बहुत सारे लोगों से लड़ते हुए दिख रहे हैं। फिर गुस्से में आकर वह पोल को ही एक हाथ से उखाड़ फेंकते हैं। इस सीन के लीक होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए और ज्यादा बढ़ गई है। वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

आपको बता दें कि गदर-एक प्रेम कथा आज से 22 साल पहले सन् 2001 में रिलीज हुई थी। गदर-2 के पोस्टर को मेकर्स ने गणतंत्र दिवस यानि कि 26 जनवरी 2023 को रिलीज किया था। फिल्म में लगभग वही पुरानी गदर वाली स्टारकास्ट नजर आने वाली है लेकिन अमरीश पुरी को ऑडियंस इस बार मिस करने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल का साथ सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा दे रहे हैं। 
Advertisement

गदर-एक प्रेम कथा फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उस वक्त बहुत कम फिल्में होती थीं जो 100 या 200 करोड़ क्लब में पहुंच पाती थीं। महीनों तक हाउसफुल बिजनेस करने वाली 'गदर' का अब दूसरा भाग आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर-2 पर लगभग 15 साल से काम किया जा रहा था। तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को अब मेकर्स कहां तक लेकर जाते हैं इसको देखने के लिए फैंस को अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। फिल्मी दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.