Dunki OTT Release : जियो सिनेमा या नेटफ्लिक्‍स, कहां रिलीज हुई डंकी? जानें

Dunki OTT Release : शाहरुख खान ने फैंस को वैलंटाइन डे पर बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया था, जिसे उन्‍होंने अब पूरा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 16:53 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ ओटीटी पर रिलीज
  • लोग अपने मोबाइल, टैब पर देख सकते हैं फ‍िल्‍म
  • भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सुुपरहिट रही थी फ‍िल्‍म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई थी।

Dunki OTT Release : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी' (Dunki) किस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर आएगी? इस सवाल ने कई दिनों से शाहरुख के फैंस को सोशल मीडिया में उलझाया हुआ था। जवाब मिल गया है क्‍योंकि साल 2023 की एक और सुपरहिट फ‍िल्‍म ओवर द टॉप पर आ गई है। तमाम संभावनओं के बाद भी यह फ‍िल्‍म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर नहीं, कहीं और रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने फैंस को वैलंटाइन डे पर बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया था, जिसे उन्‍होंने अब पूरा कर दिया है।  

Dunki को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्‍स' (Netflix) पर लाया गया है। यह फ‍िल्‍म रिलीज हो गई है और अब नेटफ्लिक्‍स यूजर्स अपने मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर इसे स्‍ट्रीम कर सकते हैं। 

नेटफ्लिक्‍स के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर डंकी की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है। पोस्‍ट कहता है कि अपना बैग पैक करें! दुनियाभर में डंकी के बाद @iamsrk घर आ रहा है। डंकी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है!
 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई थी। डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। कॉमिडी के तड़के से शुरू होते-होते कहानी में ऐक्‍शन में बदल जाती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं। तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। 

कलेक्‍शन की बात करें तो डंकी ने भारत समेत दुनियाभर में अच्‍छी कमाई की। हालांकि यह जवान और पठान जितना कारोबार नहीं कर पाई। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि डंकी ने भारत में 227 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.