Pathan Film Location: कई देशों में हुई फिल्म पठान की शूटिंग

फिल्म पठान जल्दी ही रिलीज होने वाली है। शाहरूख को लंबे समय से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए ये खुशी की बात है। 25 जनवरी से फिल्म पठान सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 21:53 IST
ख़ास बातें
  • 25 जनवरी से फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी
  • फिल्म में दर्शकों को एक्शन के साथ ही खूबसूरत सीन भी नजर आएंगे
  • फिल्म को आठ अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है

शाहरूख खान की फिल्म पठान जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में बेहतरीन सीन फिलमाये गए हैं, जिन्हें आठ अलग अलग लोकेशन पर शूट किया गया है।।

Pathan Film Location :  कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान' जल्द रिलीज होने वाली है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पठान से किंग खान लगभग पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह कुछ और फिल्मों में भी नजर आएंगे। इनमें ‘जवान' और ‘डंकी' शामिल हैं।
 
पठान में दर्शकों को शाहरूख का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इसके  साथ ही इस फिल्म में शानदार सीन भी फिलमाए गए हैं। फिल्म की लोकेशन को लेकर हाल ही पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बात की है। सिद्धार्थ ने बताया कि फिल्म को खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसे आठ अलग-अलग लोकेशन पर पर शूट किया है। फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अच्छी लोकेशन का बड़ा योगदान होता है।
Advertisement
  सिद्धार्थ ने कहा, "पठान में दर्शकों को ऐसे सीन दिखाने थे, जो अनूठे हों। इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए हमने इसे स्पेन, यूएई, तुर्की, साइबेरिया, इटली,रूस,अफगानिस्तान और फ्रांस में भी शूट किया है।" पठान में दर्शकों को एक्शन के साथ ही अच्छी लोकेशन भी देखने को मिलेंगी। इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए पूरी टीम ने इसके प्री -प्रोडक्शन का काम बहुत पहले ही शुरू कर दिया था।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद पहले भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर बना चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘बैंग- बैंग' और ‘बचना ए हसीनों' को भी डायरेक्ट किया है। पठान में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। पठान को हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.