Coldplay अहमदाबाद के 'दूसरे शो' में भी टिकटों का 'हाउसफुल!' हजारों फैंस निराश

दूसरे दिन के शो के लिए BookMyShow पर टिकटों की बुकिंग 16 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • शो अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।
  • भारी डिमांड को देखते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे शो की घोषणा।
  • कुछ ही देर में बिक गईं सारी टिकटें।

ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले भारत में अपना अगला यानी चौथा शो करने जा रहा है।

Photo Credit: X/Coldplay

ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) भारत में अपना अगला यानी चौथा शो करने जा रहा है। यह शो अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। लेकिन कहानी में एक रोचक मोड़ तब आ गया जब शो की सारी टिकटें मिनटों में बिक गईं। दरअसल कोल्डप्ले ने पब्लिक की भारी डिमांड को देखते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे शो की घोषणा की थी। दूसरे दिन के शो के लिए टिकटों की बुकिंग आज शनिवार, 16 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू की गई। लेकिन कुछ ही मिनटों में सारी टिकटें बिक गईं जिससे बहुत सारे फैंस को निराश होना पड़ा। 

Coldplay रॉक बैंड इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। बैंड अपना शो 25 जनवरी को भारत में करेगा जिसकी टिकटें हाथों हाथ बिक गईं। उसके बाद रॉक बैंड ने उसके अगले दिन, 26 जनवरी को एक और शो करने की घोषणा की। दूसरे दिन के शो के लिए BookMyShow पर टिकटों की बुकिंग दोपहर 1 बजे से शुरू हुई थी। लेकिन कुछ ही देर में सारी टिकटें बिक गईं। 

कोल्डप्ले म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर बैंड है। अहमदाबाद में होने जा रहे कॉन्सर्ट में फैंस को बैंड के क्लासिक सिंगल्स जैसे Yellow, The Scientist, Clocks, Fix You, Viva La Vida, Paradise, A Sky Full of Stars, और Adventure of a Lifetime आदि सुनने को मिल सकते हैं। दरअसल कोल्डप्ले भारत में 9 साल बाद लौट रहा है। इससे पहले इस बैंड ने 2016 में मुंबई में कॉन्सर्ट किया था। बैंड ने उस वक्त ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दिए थे। 

अहमदाबाद के अलावा बैंड भारत में मुंबई में भी अपने शो करेगा जो कि 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को होंगे। रॉक बैंड इस वक्त अपने वर्ल्ड टूर पर है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कॉन्सर्ट कर रहा है। बैंड में Chris Martin, Jonny Buckland, Guy Berryman, और Will Champion जैसे कलाकार शामिल हैं जो अहमदाबाद में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.