Cirkus Advance Booking : रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म ने 3 दिनों में बेचे 28 हजार टिकट! क्‍या Avatar 2 से ले पाएगी टक्‍कर?

सर्कस से ठीक पहले रिलीज हुई और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार कलेक्‍शन कर रही अवतार 2 (Avatar 2) ने रिलीज से पहले 2 लाख से ज्‍यादा टिकट बेच दिए थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 20:59 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं
  • रविवार से इसके एडवांस टिकट बेचे जा रहे हैं
  • अभी तक बेचे गए टिकट 1 करोड़ रुपये कीमत के हैं

हालांकि उम्‍मीद जताई जा रही है कि फ‍िल्‍म को अच्‍छी स्‍पॉट बुकिंग मिलेंगी, यानी ऐन वक्‍त पर लोग इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच सकते हैं।

इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी निर्देशित फ‍िल्‍म सर्कस (Cirkus) रिलीज होने जा रही है। फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा समेत कई कलाकार नजर आएंगे। सर्कस एक कॉमिडी फ‍िल्‍म है। बीते रविवार से इसके एडवांस टिकटों की बुकिंग शुरू हुई है, लेकिन जो रेस्‍पॉन्‍स देखा गया है, वह बहुत उत्‍साहजनक नहीं है। फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को जो उम्‍मीद थी, उसके मुकाबले सर्कस के एडवांस टिकटों की बुकिंग कम रही है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सर्कस के लिए एडवांस टिकटों की बुकिंग रविवार को शुरू हुई थी। बुधवार रात तक इसके देश भर में लगभग 28 हजार टिकट बेचे गए हैं, जो करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत के हैं। बताया जाता है कि देश की 3 नेशनल चेन्‍स पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने सर्कस के लगभग 14 हजार टिकटों की सेल की है। सर्कस से ठीक पहले रिलीज हुई और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार कलेक्‍शन कर रही अवतार 2 (Avatar 2) ने रिलीज से पहले 2 लाख से ज्‍यादा टिकट बेच दिए थे। 

हालांकि उम्‍मीद जताई जा रही है कि फ‍िल्‍म को अच्‍छी स्‍पॉट बुकिंग मिलेंगी, यानी ऐन वक्‍त पर लोग इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रोहित शेट्टी की आखिरी रिलीज को भी लो-एडवांस बुकिंग मिली थी, इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में लोग रिलीज वाले दिन फ‍िल्‍म देखने पहुंचे और अच्‍छी ओपनिंग हुई। 

रिपोर्ट्स में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्कस को 12 से 14 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग मिल सकती है। यह उतनी नहीं है, जितनी रोहित शेट्टी डिजर्व करते हैं। सर्कस के सामने बड़ी चुनौती बनेगी अवतार 2 (Avatar: The Way of Water)। इस फ‍िल्‍म को लेकर देशभर में क्रेज बना हुआ है। यह फ‍िल्‍म अपनी रिलीज के सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर गई थी। अवतार के लिए यह दूसरा वीकेंड होगा। क्रिसमस का त्‍योहार भी इस वीकेंड में आ रहा है। अगर अवतार 2 को लेकर दर्शकों ने ज्‍यादा उत्‍साह दिखाया तो सर्कस के कलेक्‍शन पर इसका असर पड़ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.