Chhaava Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है 'छावा'! पहुंची 425 करोड़ के पार

15वें दिन फिल्म 'छावा' ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 17:29 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ने 15वें दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इसकी भारत में 15 दिनों की कुल कमाई अब 425 करोड़ रुपये को पार कर गई है।
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन अबतक 566.5 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Chhaava Box Office Collection Day 15: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा (Chhaava) की आंधी अभी थमती नहीं दिख रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस अभी भी मजबूती से डटी हुई है। पहले ही दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। विकी कौशल स्टारर यह फिल्म 15 दिन में 420 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदी सिनेमा में फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को अबतक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं। आज इसकी रिलीज का 16वां दिन है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की और कहां तक पहुंचा है इसका कलेक्शन। 

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 15वें दिन भी दर्शकों के दिमाग पर छाई रही। Sacnilk के आंकडों की मानें तो फिल्म ने 15वें दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसकी भारत में 15 दिनों की कुल कमाई अब 425 करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे पहले दिन फिल्म ने 13.60 करोड़ रुपये कमाए थे। Koimoi की रिपोर्ट के अनुसार छावा तीसरे शुक्रवार को हिंदी की सिनेमा की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अन्य सुपरहिट फिल्मों से तुलना करें तो Pushpa 2 ने 12.50 करोड़ रुपये इस दिन कमाए थे। Baahubali 2 ने 10.05 करोड़ कमाए थे। जबकि Stree 2 ने तीसरे शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
Advertisement

भारत से बाहर यानी ओवरसीज की कमाई की बात करें तो 15वें दिन तक इसने 73 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की अबतक की कुल कमाई 566.5 करोड़ रुपये के लगभग पहुंच चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विक्की कौशल की यह फिल्म 2025 में 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन सकती है। हिंदी बेल्ट में अभी तक 5 ही ऐसी फिल्में बताई जाती हैं जिन्होंने 500 करोड़ को पार किया। इनमें जवान, स्त्री-2, एनिमल, पठान, और गदर-2 का नाम शामिल है। 

छावा का बजट 130-140 करोड़ रुपये है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। इसे Maddock Films बैनर तले बनाया गया है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.