Chamkila Teaser: दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म का टीजर आउट, बिना पगड़ी के दिखाई दिए सिंगर

Netflix India ने यूट्यूब पर Chamkila फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया है। फिल्म 1980 के दशक में पंजाब के ओरिजिनल रॉकस्टार कहे जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला के ऊपर बनी है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2023 21:40 IST
ख़ास बातें
  • Chamkila फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया है
  • फिल्म सिंगर अमर सिंह चमकीला के ऊपर बनी हैं
  • अमर सिंह चमकीला का 27 साल की उम्र में कत्ल कर दिया गया था

Chamkila Teaser: दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं

सिंगर अमर सिंह चमकीला को पंजाब का ओरिजनल रॉकस्टार कहा जाता था, जिनकी महज 27 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी। अब, उनकी कहानी को फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पंजाबी सिंगर ने 20 साल की उम्र में अपने गानों से पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में धूम मचाई थी। Netflix ने अब अपकमिंग फिल्म Chamkila का टीजर जारी किया है, जिसमें चमकीला के किरदार को दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) निभा रहे हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी होंगी। 

Netflix India ने यूट्यूब पर Chamkila फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया है। फिल्म 1980 के दशक में पंजाब के ओरिजिनल रॉकस्टार कहे जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला के ऊपर बनी है, जिन्होंने 20 साल की उम्र में अपने गानों से लोकप्रियता हासिल की, लेकिन दुर्भाग्यवश 27 साल की उम्र में दिनदहाड़े उनका कत्ल कर दिया गया। फिल्म में सिंगर की भूमिका एक और लोकप्रिय पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं।
Advertisement

टीजर रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और इसे 2.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही सोशल मीडिया दिलजीत और नेटफ्लिक्स की तारीफ से भर गया है। अमर सिंह चमकीला और दिलजीत दोनों सिंगर के फैंस बेहद खुश हैं और कमेंट के जरिए बता रहे हैं कि वे फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। 

यहां देखें ट्रेलर:-
इसमें सबसे ज्यादा नोटिस करने वाला दिलजीत दोसांझ का लुक है, जिसमें वे बिना पगड़ी के नजर आ रहे है। लोगों ने उन्हें बिना पगड़ी के पहली बार देखा है। NDTV के अनुसार, दिलजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि चमकीला का रोल करना उनके जीवन के सबसे चैलेंजिंग रोल में से एक था। उन्होंने यह भी कहा कि परिणीति जैसे स्टार के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके अलावा, उन्होंने A R Rehman जैसे सुपरस्टार कंपोजर की धुनों पर गीत गाने को भी अविस्मरणीय पल बताया। 

बता दें कि का जन्म 1960 में पंजाब में हुआ था और 8 मार्च 1988 के दिन कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी और उनकी पत्नी अमरजोत और उनके बैंड के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। 
Advertisement

फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं और इसका म्यूजिक खुद ऑस्कर विनर ए आर रहमान तैयार कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.