सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान की ‘पठान’ के मेकर्स को दी जरूरी बदलाव की नसीहत, फिल्म के रिलीज डेट पर होगा इसका असर?

फिल्म ‘पठान’ को लेकर हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। इसी बीज केंद्रीय फिल्म प्रमाणन के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा की शाहरुख खान द्वारा अभिनीत फिल्म पठान के गानों और फिल्म के कुछ सीन्स में बोर्ड के गाइडलाइंस के तहत जरूरी बदलाव किए जाये।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 15:25 IST
ख़ास बातें
  • सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म 'पठान' में जरूरी बदलाव को कहा
  • फिल्म को रिलीज से पहले बदलाव के साथ सीबीएफसी में जमा करना जरूरी
  • चार सदस्य समिति (EC) द्वारा जांच के बाद सीबीएफसी को सौंपी जाती है फिल्म

फिल्म पठान को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मेकर्स से फिल्म के गानों और कुस सीन्स को हटाने के लिए कहा है।

Censor board  on Pathan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' को लेकर हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। इसी बीज केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board Of Film Certification) ने फिल्म को लेकर अपना फैसला सुनाया है। जिसके तहत बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि शाहरुख खान द्वारा अभिनीत फिल्म पठान के गानों और फिल्म के कुछ सीन्स में बोर्ड के गाइडलाइंस के तहत जरूरी बदलाव किए जाए।
 
सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को पूरा देखा गया। जिसके बाद सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म के कुछ सीन्स और गानों में जरूरी बदलाव लाने को कहा है। पठान के एक गाने ‘बेशरम रंग' को लोगों ने अश्लील और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। सीबीएफसी (सेंसर बोर्ड) ने यशराज फिल्म को अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में पठान के रिलीज होने से पहले इस थ्रिलर- एक्शन फिल्म में जरूरी बदलाव के साथ इसे दोबारा जमा करने को कहा है।

फिल्म के एक गाने ‘बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवे रंग की बिकिनी पर काफी बवाल मचा गया है। यहां तक की मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्म मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई थी। साथ ही इसे हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला भी बताया गया है। वहीं एमपी उलेमा बोर्ड ने इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने के लिए इसके बैन की भी मांग की थी।

साथी ही फिल्म को लेकर जोशी ने कहा कि फिल्म निर्माताओं की रचनात्मक और दर्शकों की भावनाओं के बीच संतुलन बनाना और उसके अनुसार समाधान ढूंढना भी सेंसर बोर्ड का काम है। जोशी ने भारतीय संस्कृति और आस्था की गरिमा  के बारे में कहा कि ‘हमें ध्यान रखना होगा कि ये समान्य ज्ञान से परिभाषित न हो जाए, जो ध्यान को वास्तविकता और सत्य से दूर ले जाता है।‘
Advertisement
 
शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में इन सभी जरूरी बदलाव को करने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस बार में अभी मेकर्स के तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.