अक्षय कुमार का शिवाजी लुक फैंस को नहीं भाया, कहा आप प्लीज मसल्स और वजन बढ़ाएं

Akshay Kumar Shivaji Look: अक्षय अपनी एक फिल्म में अब शिवाजी का किरदार अदा करने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर अपने इस लुक का एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो शिवाजी के लुक में चलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानें अक्षय के इस लुक के बारे में क्या कहना है उनके फैंस का।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 15:48 IST
ख़ास बातें
  • फैंस को नहीं भाया अक्षय का शिवाजी लुक
  • फिल्म वेडात मराठे बीर दौड़ले सात की शूटिंग 6 दिसंबर से शुरू
  • हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी फिल्म वेडात मराठे बीर दौड़ले सात

अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस रोल के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Akshay Kumar Shivaji Look:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब जल्दी ही दर्शकों के बीच छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘ वेडात मराठे बीर दौड़ले सात' का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शिवाजी के रोल में नजर आ रहे है। उनके फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं तो कुछ को उनका ये शिवाजी गेट अप बिल्कुल रास नहीं आ रहा है।
 
खिलाड़ी कुमार ने शिवाजी रोल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ जय भवानी, जय शिवाजी'। शेयर किए गए वीडीयो में अक्षय सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक, गले में माला पहने हुए सफेद कुर्ते -पायजामा में में नजर आए। साथ ही शिवाजी के गेट अप में उनकी दाढ़ी-मूंछ उन्हें काफी अलग लुक दे रही है। लेकिन उनके कुछ फैंस को उनका ये शिवाजी अवतार लुक कुछ खास नहीं जमा। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।  
इस किरदार के लिए अक्षय को ट्रोल करते हुए कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इन लोगों का मानना है कि अक्षय ने इस किरदार का मजाक बना कर रख दिया। तो कई यूजर ने इस रोल के लिए उन्हें बेहतर ऑप्शन भी सुझाए हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्लीज आप मसल्स और वजन बढ़ाए। जिससे की आप शिवाजी जैसे वॉरियर लगें।‘ एक ने कहा, सॉरी। एक यूजर ने तो ये भी कहा, ‘अरे सबसे घटिया चीज जो मराठा साम्राज्य के साथ हुई है वो ये कि अक्षय शिवजी महाज बने हैं।‘  लोगों का मानना है कि अक्षय शिवाजी महाराज के किरदार में जम नहीं रहे हैं।
 
‘ वेडात मराठे बीर दौड़ले सात' की शूटिंग 6 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अक्षय ने आगे पोस्ट में लिखा कि, ‘आज मराठी फिल्म ‘ वेडात मराठे बीर दौड़ले सात' की शूटिंग कर रहा हूं। और इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी का रोल कर पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पूरा प्रयास करूंगा।‘ फिल्म को महेश मांजरेकर  डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज की जाएगी। साथ ही इसे मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar, Akshay Kumar marathi film
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  4. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  8. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  11. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.