Bloody Daddy Teaser: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म के टीजर को 7 घंटों में 30 लाख बार देखा गया, यहां देखें वीडियो

Bloody Daddy Teaser Out: इंस्टाग्राम में करीब 7 घंटों में शाहिद के इस टीजर को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 5 लाख यूजर्स इसे लाइक कर चुके थे।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 21:23 IST
ख़ास बातें
  • 9 जून को रिलीज होगी शाहिद कपूर की Bloody Daddy
  • शाहिद के साथ फिल्म में दिखाई देंगे संजय कपूर और अभिनेत्री डायना पैंटी
  • ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म Nuit Blanche का भारतीय रूपांतरण है

Bloody Daddy Teaser Out: 9 जून को रिलीज होगी फिल्म

Bloody Daddy Teaser Out: शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' (Farzi) को लोगों ने खूब प्यार दिया और अब, अभिनेता बहुत जल्द एक नई फिल्म केस साथ बड़े पर्दे पर एक्शन करते दिखाई देंगे। ये तो फिल्म जगत से जुड़े सभी लोगों को पता ही होगा कि उनकी फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) आने वाली है, लेकिन अभी तक फिल्म से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब, ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे खुद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर Bloody Daddy का टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंटेंस लुक में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। एक्शन आपको हॉलीवुड फिल्म जॉन विक (John Wick) की याद दिलाएगा। टीजर शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, "फिल्मों में एक ब्लडी गुड टाइम के लिए तैयार रहें। BloodyDaddy 9 जून, 2023 Jiocinema पर।" 
 

फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। टीजर की शुरुआत में शाहिद होटल के अंदर बदमाशों को चाकू मारते नजर आ रहे हैं। टीजर में संजय कपूर और अभिनेत्री डायना पैंटी की झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म इस साल 9 जून को Jio Chinema में रिलीज हो रही है।

इंस्टाग्राम में करीब 7 घंटों में शाहिद के इस टीजर को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 5 लाख यूजर्स इसे लाइक कर चुके थे।
Advertisement

ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म Nuit Blanche - या स्लीपलेस नाइट का एक भारतीय रूपांतरण है, जहां एक पुलिस जासूस एक ड्रग डीलर के साथ गलत राह पर उतर जाता है, जिससे उसके बेटे को बंधक बना लिया जाता है।
Advertisement

पोस्ट पर आए कमेंट बताते हैं कि टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने 'देसी जॉन विक', 'इंडिया का जॉन विक' या 'जॉन विक 5' जैसे कमेंट लिखे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bloody Daddy, Bloody Daddy teaser

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.