Bigg Boss 16: ये है अब्दू रोजिक के घर से जाने की असली वजह, बिग बॉस ने किया खुलासा

शो के रिलीज प्रोमो में दिखाया गया कि अब्दू शो के बाहर हो रहे हैं। अब बिग बॉस ने उनके जाने की सही वजह बताई है। उन्होंने बताया कि असल में अब्दू एक वीडियो गेम के शूट के लिए बाहर जा रहे हैं।

Bigg Boss 16: ये है अब्दू रोजिक के घर से जाने की असली वजह, बिग बॉस ने किया खुलासा

बिग बॉस ने अब खुद शो से अब्दू रोजिक के जाने की सही वजह बताई है। उन्होंने बताया कि असल में अब्दू एक वीडियो गेम के शूट के लिए बाहर जा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • बिग बॉस ने बताया अब्दू के घर से जाने की सही वजह
  • अब्दू रोजिक एक वीडियो गेम के शूट के लिए बिग बॉस से बाहर जा रहे हैं
  • अब्दू शो में फिर से आ सकते हैं नजर
विज्ञापन
Bigg Boss 16: शो के रिलीज प्रोमो में दिखाया गया कि अब्दू शो से बाहर हो रहे हैं। हालांकि वीडियो में इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि वह किस कारण से बाहर जा रहे हैं। ऐसी खबरें थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह बिग बॉस से बाहर जा रहे हैं। साथ ही अब्दू शो के दौरान भी अपनी पीठ में दर्द की शिकायत कर चुके हैं। जिससे ये अंदाजा लगाया गया की अपनी पीठ के इलाज के लिए वह बाहर जा रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस ने उनके जाने की सही वजह बताई है। उन्होंने बताया कि असल में अब्दू एक वीडियो गेम के शूट के लिए बाहर जा रहे हैं।

बिग बॉस ने सभी से कहा कि आज तक बिग बॉस में कुछ छिपाया नहीं गया है। अब्दू की मैनेजमेंट कंपनी ने शो के मेकर्स से संपर्क किया है। ये उनकी जिंदगी बदले वाला फैसला है और बिग बॉस अब्दू के जिंदगी के इतने बड़े फैसले में रुकावट नहीं बनना चाहते हैं। इस वीडियो गेम के लिए अब्दू का लाइव मोशन कैप्चर होना जरूरी है। इसलिए उन्हें से बाहर जाने की इजाजत देते हैं।

बिग बॉस ने आगे ये भी कहा कि अगर अब्दू चाहें तो अपनी मर्जी से शो में वापस आ सकते हैं। अगर बिग बॉस को ऐसा लगा कि घर से बाहर जाने के बाद कुछ भी नियमों के खिलाफ गया है तो बिग बॉस अपना फैसल बदल सकते हैं। वहीं अब्दू के बाहर जाने की बात से सभी काफी इमोशनल नजर आए।

सोशल मीडिया पर अब्दू को लेकर ट्रेंड चलाया जा रहा है। उनके फैंस को लगा कि अब्दू को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में चैनल पर लोगों का गुस्सा निकल रहा है। तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू पहले दिन से ही सब के फेवरेट बने हुए हैं। वहीं घर में टॉप कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शुरू से वह नंबर एक की कुर्सी पर डटे हुए हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »